AVNL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर असिस्टेंट, डिप्टी मैनेजर और सीनियर मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार AVNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती और कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती अभियान के तहत AVNL विभिन्न तकनीकी और प्रबंधकीय पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/बीटेक (B.E./B.Tech) या संबंधित पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत पात्रता संबंधी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में अवश्य पढ़ लें।
ये भी पढ़े :
- 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में होगी देरी ! जानिए क्यों बढ़ी कर्मचारियों की टेंशन
- Gold Price Today: सोना-चांदी में गिरावट लगातार जारी । निवेशकों की बढ़ी चिंता
- ब्रेकिंग : उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप से डोली धरती
- बिग ब्रेकिंग : ₹3,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सिविल कोर्ट में तैनात नायब नाजिर
कैसे होगा चयन? जानिए परीक्षा पैटर्न
AVNL भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा।
लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें दो भाग शामिल होंगे।
- भाग-1: 50 अंक
- भाग-2: 50 अंक
कुल 100 अंकों की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार AVNL की आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें। सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 का इंतजार न करें, क्योंकि अंतिम समय में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आने की संभावना रहती है।





