बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश।

जगदंबा कोठारी

बीते दिनों ऋषिकेश में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब मंत्री जी पर मुकदमा दर्ज हो गया है। 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लगातार मंत्री जी की देशभर में निंदा हो रही है।पिछले दिनों मंत्री जी द्वारा सुरेंद्र नेगी के साथ सरेआम मारपीट करी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इसे लेकर देशभर में धरना प्रदर्शन चल रहा था। 

शहरवासी और विपक्ष सहित प्रदेश भर में उनके इस्तीफे की मांग के साथ उन पर मुकदमा दर्ज करने की भी मांग हो रही थी। जिसको लेकर सुरेंद्र सिंह रावत ने कोतवाली ऋषिकेश में सूचना अधिकार के तहत नामजद आरोपियों की सूचना मांगी थी। 

जवाब में लोक सूचना अधिकारी द्वारा बताया गया कि कैबिनेट मंत्री सहित उनके गनर गौरव राणा और कौशल बिजलवान पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मुकदमे को ऐम्स चौकी से कोतवाली ऋषिकेश समायोजित कर लिया गया है।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts