पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

नरभक्षी गुलदार का आतंक। पांच दिनों के भीतर तीन महिलाओं को बनाया अपना निवाला

October 24, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

नरभक्षी गुलदार का आतंक। पांच दिनों के भीतर तीन महिलाओं को बनाया अपना निवाला

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के ओखलकांडा में नरभक्षी बने गुलदार ने पांच दिनों के भीतर तीन महिलाओं को मार डाला। आज खेतों में घांस काट रही महिला को गुलदार घसीटते हुए जंगल की तरफ ले गया और उसने अपने शिकार का सिर खा दिया। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी रोष है। जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र ओखलकांडा ब्लॉक स्थित देहना गांव में पांच दिनों के भीतर ये तीसरी घटना है। चम्पावत जिले से लगे इस क्षेत्र में ग्रामीण डर के साए में जीने को मजबूर हैं। घटना के समय गांव की ही 45 वर्षीय खिमुली देवी खेतों में घास काट रही थी। तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने उसपर बोल दिया।

गुलदार उसे घसीटकर जंगल में ले गया तो ग्रामीणों ने महिला की चीख पुकार सुनकर शोर मचा दिया। आदमखोर गुलदार खिमुली का शव छोड़कर भाग गया, लेकिन तब तक उसने खिमुली देवी का सिर खा लिया था। पांच दिनों के भीतर आदमखोर गुलदार के द्वारा किये गए शिकार की ये तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले ओखलकांडा ब्लॉक में ही तेंदुए ने तुषराड़ और कूकना गांव के बजवाल तोक में दो महिलाओं को शिकार बना लिया था। रेंजर ने बताया कि, इन दो अलग-अलग क्षेत्रों में हमलावर दो गुलदार हो सकते हैं जिनकी जांच की जा रही है। पिछली दो घटनाओं को अंजाम देने वाले गुलदार को मारने के लिए शिकारियों का दल क्षेत्र में पहुंच चुका है।


Previous Post

तनाव में युवक गहरी नहर में कूदा। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने बमुश्किल बचाया

Next Post

बड़ा फैसला: फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा नहीं होगी रद्द। UKSSSC ने लिया बड़ा फैसला

Next Post

बड़ा फैसला: फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा नहीं होगी रद्द। UKSSSC ने लिया बड़ा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में बना सनसनी का माहौल
  • कहर: यहां फैला पशुओं में मौत का अज्ञात वायरस।80 से अधिक की गई जान ..
  •  पेयजल संकट : तीन दिनों से कई वार्डों में पानी की आपूर्ति ठप। हैंडपंपों पर कतार में लगने को मजबूर लोग 
  • संस्कृत को मिलेगा नया आयाम: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विभागीय नामपट्टिकाएं संस्कृत में, मंत्र चिकित्सा केन्द्र की भी स्थापना
  • ललित श्रीवास्तव बने आर.आर.पी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष। कहा- युवाओं के मुद्दों पर होगा संघर्ष
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!