क्राइम: उत्तराखंड सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर 25 लाख की ठगी, केस दर्ज 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बिहार निवासी एक युवक को उत्तराखंड सचिवालय में संविदा पर सरकारी नौकरी दिलाने और फ्लैट दिलाने का झांसा देकर करीब 30 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना राजपुर पुलिस ने डिजिटल न्यूज […]

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बिहार निवासी एक युवक को उत्तराखंड सचिवालय में संविदा पर सरकारी नौकरी दिलाने और फ्लैट दिलाने का झांसा देकर करीब 30 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना राजपुर पुलिस ने डिजिटल न्यूज पोर्टल के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपी की ओर से कथित तौर पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने और रकम वापस मांगने पर धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस अब पूरे लेनदेन और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।

NIT त्रिची और IIT खड़गपुर से पढ़ाई कर चुके हैं पीड़ित

बिहार निवासी आशीष कुमार ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, वह अनुसूचित जाति वर्ग से हैं और उन्होंने NIT त्रिची से बीटेक तथा IIT खड़गपुर से एमटेक किया है।

आशीष के अनुसार, मार्च 2020 में देहरादून में उनकी मुलाकात अभय कुमार नाम के व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि अभय ने खुद को एक डिजिटल न्यूज पोर्टल का संचालक बताते हुए उत्तराखंड सचिवालय में संविदा पर सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया।

25 लाख रुपये लेने का आरोप

शिकायत के अनुसार, सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने अलग-अलग माध्यमों से पीड़ित से करीब 25 लाख रुपये लिए। इसके बाद कथित तौर पर 30 मार्च 2020 को आशीष को प्रशिक्षु जिला विकास अधिकारी के पद का नियुक्ति पत्र दिया गया।

पीड़ित का आरोप है कि बाद में जब उन्होंने नियुक्ति पत्र की जांच कराई तो वह फर्जी निकला

नौकरी नहीं लगने के बाद जब आशीष ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी पर उन्हें अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

फ्लैट दिलाने के नाम पर भी 5 लाख लेने का आरोप

शिकायत में आरोपी पर फ्लैट दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये नकद लेने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने उन्हें एक फ्लैट दिखाया और इसके बाद कथित तौर पर फर्जी समझौता तैयार कराया।

आशीष का आरोप है कि रकम वापस करने के लिए दिए गए कई चेक भी बैंक में बाउंस हो गए। इनमें कुछ चेक आरोपी की पत्नी के नाम से होने की बात भी शिकायत में कही गई है।

डिजिटल न्यूज पोर्टल पर नौकरी मिलने की खबर प्रकाशित करने का आरोप

पीड़ित ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी के डिजिटल न्यूज पोर्टल पर उसके मित्र सुनील कुमार शर्मा को सरकारी नौकरी मिलने से संबंधित भ्रामक खबर प्रकाशित की गई थी।

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2021 में आशीष और सुनील ने थाना राजपुर में शिकायत दी थी। वहीं, एक अन्य व्यक्ति अजय शंकर की ओर से भी आरोपी के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराए जाने का उल्लेख शिकायत में किया गया है।

PMO पोर्टल से आई शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज

पुलिस के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय के पोर्टल से प्राप्त शिकायत के बाद आरोपी अभय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में लेनदेन और आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े दस्तावेजों, लेनदेन तथा अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग : फर्जी दस्तावेज मामले में CBI कोर्ट ने किया आचार्य बालकृष्ण को बरी

देहरादून। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री और बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को करीब डेढ़ दशक पुराने फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट से जुड़े मामले...

गुड न्यूज: वीर नारियों और बलिदानी सैनिकों के बच्चों की 100% फीस माफ, CIMS और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर में MOU

कुमाऊं-नागा रेजीमेंट के आश्रितों के लिए खुला शिक्षा का नया द्वार बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को निशुल्क उच्च शिक्षा, सैनिक परिवारों को...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts