पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

टिहरी के कांग्रेसजनों ने पेपर लीक भर्ती एवं अन्य सभी भर्ती घोटालों पर राज्यपाल से की सीबीआई जांच करवाने की मांग।

August 20, 2022
in पर्वतजन
टिहरी के कांग्रेसजनों ने पेपर लीक भर्ती एवं अन्य सभी भर्ती घोटालों पर राज्यपाल से की सीबीआई जांच करवाने की मांग।
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने uksssc पेपर लीक भर्ती घोटाले एवं सहकारी बैंक भर्ती घोटाले पर राज्यपाल से सीबीआई जांच करवाने की मांग की है।

कांग्रेसजनों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया एवं मांग की कि विगत समय उत्तराखंड में uksssc की परीक्षाओं में पेपर लीक करवा कर भारी धनराशि लेकर अभ्यर्थियों को नौकरी दिलवाई गई है।इस प्रकरण में राजनेताओं व अधिकारियों के फोटो सोशल मीडिया पर फर्जीवाडे के आरोपी हाकम सिंह के साथ नजर आ रहे हैं,जिससे निष्पक्ष जांच होना सम्भव नहीं है।

साथ ही विगत दिनों उत्तराखंड में सहकारिता विभाग के अन्तर्गत जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती में भी भ्रष्टाचार के समाचार सोशल मीडिया एवं मीडिया में छपते रहे हैं जिसमें सत्ता पक्ष के जिम्मेदार लोगों का संरक्षण प्राप्त होता प्रतीत हो रहा है।इसलिए उत्तराखंड राज्य की छवि को दृष्टिगत रखते हुए तथा बेरोजगारों को भरोसा दिलाने एवं कानून का राज स्थापित करने के लिए उक्त सभी प्रकरणों की जांच सीबीआई से करवाई जाए, ताकि भ्रष्टाचार करने वालों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भा ज पा सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।उन्होंने कहा यदि घोटालों की जांच को दबाया जाएगा और शीघ्र सीबीआई जांच नहीं करवाई गई तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर इस लड़ाई को लड़ेगी और सरकार का पुरजोर विरोध करेगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि चाहे वीडियो-वीपीडीओ एवं अन्य भर्तियां हो इन सब में मोटी रकम लेकर अभ्यर्थियों को भर्ती दिलवाने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं।यह बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा धोखा है इसलिए इन तमाम भर्तियों की सीबीआई जांच होना अत्यंत आवश्यक है।राज्य स्तरीय एजेंसी इस जांच को निष्पक्ष रूप से नहीं कर सकती है क्योंकि इसमें सरकार के प्रमुख पदों पर बैठे राजनेताओं एवं अधिकारियों की ओर शक की सुई जा रही है।यदि इन घोटालों की जड़ तक जाना है और  बड़े मगरमच्छों तक पहुंचना है तो इसकी सीबीआई जांच करवाना नितांत आवश्यक है।

ज्ञापन प्रेषित करने वालों में शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल,,पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान,प्रदेश उपाध्यक्ष याकूब सिद्दीकी,प्रदेश सचिव कुलदीप पवार,मुशर्रफ अली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल,मान सिंह रौतेला,लखबीर सिंह चौहान,नवीन सेमवाल, खुशीलाल,मेहरबान सिंह नेगी,किशोर सिंह मंद्रवाल, संजय रावत, विनोद सिंह नेगी,अजय पाल पवार आदि शामिल थे।


Previous Post

बड़ी खबर : UKSSSC भर्ती घोटाले में एनजीओ संचालक गिरफ्तार। यूपी और उत्तराखंड नकल माफियाओं के गठजोड़ की अहम कड़ी

Next Post

AIIMS Nursing Officer NORCET 2022 Online Form : एम्स की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का आज आखिरी दिन। जल्दी करें, छूट न जाए मौका

Next Post
Latest job update : उत्तराखंड में इन पदों पर निकली भर्तियां। जल्दी करें आवेदन। पढ़े पूरी जानकारी

AIIMS Nursing Officer NORCET 2022 Online Form : एम्स की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का आज आखिरी दिन। जल्दी करें, छूट न जाए मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सेलिब्रिटी नाइट: गायक अखिल के सुरों पर झूमे छात्र
  • बड़ी खबर: सिचाई नहरें क्षतिग्रस्त, विभाग पस्त काश्तकार त्रस्त
  • दाबकी कला में तालाब व ग्रामभूमि पर कब्जा: हाईकोर्ट ने सरकार को 3 हफ्ते में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश**
  • हाइकोर्ट न्यूज: अवैध खड़िया खनन पर लगी रोक जारी..
  • बड़ी खबर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर  तीन हजार से अधिक आपत्तियां। डीएम करेंगे निपटारा
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!