पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

फैक्ट्रियां लगाकर किसानों को मजदूर बनाएगी षड़यंत्रकारी सरकार:टिकैत

March 1, 2021
in पर्वतजन
latest uttarakhand news
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

रिपोर्ट:-विशाल सक्सेना

रुद्रपुर भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि बड़े उद्योगपति किसानों की जमीनों को महंगे दाम देकर खरीद लेंगे और यहां फैक्ट्रियां लगाएंगे। किसानों को मजदूर बना कर रखा जाएगा। आने वाले समय में किसान बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ये कृषि कानून किसी भी सूरत में लागू नहीं होने देंगे

उन्होंने कहा कि श्रम क़ानूनों में भी बदलाव कर दिया गया है। कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि कानून लाई है। इसी तरह श्रम कानून में बदलाव भी कार्पोरेट जगत को लाभ प्रदान करने के लिए किया गया है। कहा कि एमएसपी तो किसान को हर कीमत पर चाहिए। कहा कि किसान किसी भी सूरत में कृषि कानून बर्दाश्त नहीं करेंगे| 

 टिकैत ने उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में कहा कि पहाड़ से पलायन हो रहा है, जिसे रोका जाना जरूरी है। यहां के किसान को फल व सब्जियों का बाजिव मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कहा कि पहाड़ में बाहरी लोगों के होटल हैं। जिस कारण टूरिज़्म का पैसा बाहर चला जाता है। यहां विलेज टूरिज़्म पॉलिसी की जरूरत है। यहां रहने वालों को पर्वतीय एलाउंस मिलना चाहिए। साथ ही किसानों को ट्रांसपोर्ट सब्सिडी मिलनी चाहिए। पहाड़ में जंगली जानवर फसलों के साथ ही जन मानस को क्षति पहुँचाते हैं। इसे रोकना सरकार की ज़िम्मेदारी है

महँगाई के मुद्दे को उठाया

किसान नेता ने कहा कि सिलेंडर साढ़े तीन सौ से साढ़े आठ सौ पहुंच गया। वह दिन दूर नहीं कि महिलाएं सड़क पर होंगी। डीजल के दाम बढ़ाए गए , महँगाई तो बढ़ेगी ही। कहा कि हमारे पूर्वजों ने जंगलों को खत्म करके उपजाऊ जमीन बनाई है, किसकी हिम्मत है कि हमसे जमीन छीन लेगा। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शांत बैठी है, लेकिन कुछ प्लान जरूर कर रही होगी। यह बहुत खतरनाक सरकार है। 26 जनवरी को एक बड़ा षड्यंत्र रचा गया। फिर कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है। किसान का मनोबल तोड़ने के लिए परिवार व रिश्तेदारों के यहां छापे डलवाए जा सकते हैं। उन्होंने आंदोलन लंबा चलने का संकेत देते हुए कहा कि सभी को बार्डर पर आना होगा। उन्होंने आंदोलन में शहीद हुए लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा| 


Previous Post

मनमानी स्कूल फीस के विरोध में उतरा उक्रांद, सौंपा ज्ञापन

Next Post

शिक्षा विभाग: 6 अधिकारियों के दायित्वो में फेरबदल

Next Post
उत्तराखंड समाचार,

शिक्षा विभाग: 6 अधिकारियों के दायित्वो में फेरबदल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • उम्मीद: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्टेज-3 एडवांस कोलन कैंसर की सफल सर्जरी
  • भ्रष्टाचार: अब इस IFS ने कर दिया कॉर्बेट 2 घोटाला।  CBI और ED से जांच की सिफारिश 
  • बड़ी खबर : राशन कार्ड धारक हो जाए सावधान ।25 लाख से ज्यादा राशन कार्ड होंगे रद्द !
  • एक्शन : 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल
  • बड़ी खबर: 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स ब्लॉक | हो जाए सावधान,जानिए पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!