Uttarakhand corona: टिहरी से आठ नये मामले। रुद्रप्रयाग के छह भी हरिद्वार मे भर्ती। आज कुल 40, टोटल 357 

जगदंबा कोठारी

कोरोना ब्रेकिंग : टिहरी से आठ नये मामले। रुद्रप्रयाग के छह भी हरिद्वार मे भर्ती। आज कुल 40, टोटल 357

उत्तराखंड में अब कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 357 पहुंच गया है। आज 40 सैंपल कोरोनावायरस पाजिटिव आए।

 हेल्थ बुलिटिन के अनुसार अधिकांश मरीज मुंबई तथा महाराष्ट्र से लौटे हैं। शाम 8:00 बजे जारी उत्तराखंड के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज कुल 32 मामले सामने आए थे किंतु बुलेटिन की रिपोर्ट के बाद ऐम्स लैब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 8 नए मामले टिहरी से भी सामने आए हैं इस तरह से टिहरी से आज कुल 10 मामले सामने आ चुके हैं।
 हरिद्वार से 6 मरीज कोरोनावायरस पाजिटिव पाए गए हैं, यह सभी मुंबई से लौटे थे। यह सभी लोग दरअसल रुद्रप्रयाग जनपद के हैं और इन्हें कलियर में क्वॉरेंटाइन किया गया था। अब इन्हें अस्पताल में आइसोलेट किया जा रहा है।
 नैनीताल में 9 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए, इनमें से आठ महाराष्ट्र से लौटे और एक मरीज दिल्ली से लौटा है।
 फिरोजाबाद यूपी से लौटा उधम सिंह नगर का एक मरीज भी शाम की रिपोर्ट में कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है।
Read Next Article Scroll Down

Related Posts