बड़ी खबर : बीएएमएस डॉक्टरों को फर्जी डिग्री बांटने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

उत्तराखंड में बीएएमएस डॉक्टरों की फर्जी डिग्री बांटने वाला बाबा ग्रुप आफ काॅलेज का चेयरमैन दसवीं पास मास्टर माइंड ब्लॉक आज एसटीएफ द्वारा अजमेर से पकड़ा गया हैl जनवरी माह में उत्तराखण्ड में प्रैक्टिस कर रहे बीएएमएस की फर्जी डिग्री वाले आयुर्वेदिक चिकित्सकों के गिरोह का भण्डाफोड़ किया गया था। इस गिरोह का मास्टर माइण्ड […]

उत्तराखंड में बीएएमएस डॉक्टरों की फर्जी डिग्री बांटने वाला बाबा ग्रुप आफ काॅलेज का चेयरमैन दसवीं पास मास्टर माइंड ब्लॉक आज एसटीएफ द्वारा अजमेर से पकड़ा गया हैl

जनवरी माह में उत्तराखण्ड में प्रैक्टिस कर रहे बीएएमएस की फर्जी डिग्री वाले आयुर्वेदिक चिकित्सकों के गिरोह का भण्डाफोड़ किया गया था। इस गिरोह का मास्टर माइण्ड इमलाख पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। उसकी गिरप्तारी पर 25 हजार रूपये का इनामी भी घोषित किया गया था।इम्लाख मुज्जफरनगर थाना सदर का हिस्ट्री शीटर है,जिसके विरुद्ध धोखाधड़ी मारपीट के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं l

गिरफ्तार अभियुक्त इम्लाख की निशानदेही पर विवेचक द्वारा बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज मु0नगर से कई विवि की जाली दस्तावेज/ फर्जी डिग्री इत्यादि एवं जाली मोहर बरामद हुई।

मामले के अनुसार, आयुर्वेदिक डॉक्टरों के फर्जीवाड़ा में करीब 36 डॉक्टरों को चिन्हित किया गया था । इन सभी डॉक्टरों ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों की फर्जी डिग्री राजीव गांधी हेल्थ एण्ड साईंस यूर्निवसिटी कर्नाटक के नाम से बाबा ग्रुप ऑफ काॅलेज मुजफफरनगर के मालिक इमरान और इमलाख द्वारा तैयार की गयी थी। जिसको लेकर थाना नेहरूकालोनी देहरादून में मुकदमा एसटीएफ की ओर से दर्ज कराया गया था।

Also Read This

बड़ी खबर: भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

सुबह 10:28 बजे शीतकाल के लिए कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त तयउत्तरकाशी। 20 अक्तूबर; नीरज उत्तराखंडी विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी...

बड़ी खबर: देहरादून में फर्जी पत्रकार बनकर ब्लैकमेलिंग का आरोप । 5 लाख मांगे और ₹50 हजार वसूले; आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में न्यूज प्लेटफॉर्म के नाम पर एक प्रॉपर्टी कारोबारी को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया...

Related Posts