पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

शर्मनाक : दून में दारोगा ने किया योगा ट्रेनर से दुष्कर्म। एसएसपी ने किया निलंबित, मुकदमा दर्ज़ …

May 31, 2024
in उत्तराखंड
शर्मनाक : दून में दारोगा ने किया योगा ट्रेनर से दुष्कर्म। एसएसपी ने किया निलंबित, मुकदमा दर्ज़ …
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून में एक दारोगा द्वारा एक महिला योग ट्रेनर से दुष्कर्म का बड़ा मामला सामने आ रहा है।

पीड़िता की शिकायत के बाद से ही पुलिस महक में हड़कंप मच गया है। साथ ही पीड़िता की शिकायत पर आरोपित दरोगा को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पीड़ित योगा ट्रेनर ने रायपुर थाना के तहत मयूर विहार पुलिस चौकी के इंचार्ज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।पीड़ित महिला चोरी की रिपोर्ट लिखाने आई थी और फिर चौकी इंचार्ज ने उसे दोस्ती के जाल में फंसाया। फिर पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म किया। राजपुर थाने में दर्ज मामले की विवेचना उपनिरीक्षक भावना को सौंपी गई है। जबकि, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर की देखरेख में मामले की जांच की जाएगी।

राजपुर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला योगा सिखाती है। महिला ने पुलिस महानिदेशक सहित मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भेजी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उनकी नौकरानी ने ज्वेलरी बाक्स से 20 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए थे। इस संबंध में राजपुर थाने में घर में चोरी संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। 

शिकायतकर्ता महिला योगा ट्रेनर है और वह विदेश से पढ़ी-लिखी हैं। योगा ट्रेनर का पति भी विदेश में रहता है। जिस समय यह चोरी की घटना हुई थी, उस समय दारोगा मनोज भट्ट चौकी प्रभारी कुठाल गेट थे। उनके पास यह विवेचना आई थी। 

विवेचना के दौरान 17 दिसंबर 2023 को चौकी प्रभारी मनोज भट्ट महिला को केस सिलसिले में नैनीताल ले गया और वहां होटल में कमरा बुक कर पुलिस का रौब झाड़ते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। दारोगा लगातार उसे धमकी दे रहा था कि यदि घटना के बारे में उसने किसी को कुछ बताया तो वह केस की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं करेगा।

इसके बाद दारोगा मनोज भट्ट को चौकी प्रभारी मयूर विहार बनाया गया तो उन्होंने मयूर विहार में एक फ्लैट किराए पर ले लिया। आरोप है कि यहां पर महिला को कई बार फ्लैट में जबरन बुलाया गया और पिस्टल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित महिला ने चौकी प्रभारी की पत्नी से बातचीत करनी चाही तो उसने भी गाली गलौज की। 

पीड़ित ने इस बारे में विदेश में अपने पति को पूरा हाल बताया। चौकी प्रभारी की धमकी से तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक से भी की। डीजीपी के निर्देश पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उसे निलंबित कर दिया है।


Previous Post

नैनीताल में ओलावृष्टि और हवा से पेड़ घर को चीरता हुआ गिरा। दो लोग घर में फंसे।

Next Post

हादसा (दुखद) : गंगोत्री हाईवे पर गिरी चट्टान। एक की मौत,कई दबे

Next Post
हादसा (दुखद) : गंगोत्री हाईवे पर गिरी चट्टान। एक की मौत,कई दबे

हादसा (दुखद) : गंगोत्री हाईवे पर गिरी चट्टान। एक की मौत,कई दबे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: महेंद्र भट्ट फिर होंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष..
  • बड़ी खबर: ISBT में जलभराव खत्म, DM का प्लान हिट!
  • बड़ी खबर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में कई बड़े बदलाव। वोटर लिस्ट से लेकर खर्च सीमा तक सब कुछ बदला
  • शर्मनाक: दून के इस गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़।6 गिरफ्तार..
  • दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार। पांच लोग घायल..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!