देहरादून। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से बृहस्पतिवार देर रात जारी तबादला सूची में दो थानों के प्रभारियों समेत कुल 13 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इन थानों में बड़ा बदलाव, नए प्रभारियों की तैनाती
जारी आदेश के अनुसार, विनोद गुसाईं को विकासनगर थाने से हटाकर पटेलनगर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
वहीं राजीव रौथाण को पुलिस लाइन से विकासनगर थाने में प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस बदलाव से दोनों महत्वपूर्ण थानों की कार्यप्रणाली में नया दृष्टिकोण देखने को मिल सकता है।
चौकी प्रभारियों में भी बदलाव
पुलिस प्रशासन ने केवल थानों तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि जौली ग्रांट और बिधौली चौकी के प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है।इन तबादलों का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।
इस तबादला सूची में नवीन डंगवाल, दुर्गेश कोठियाल, अजय भट्ट, शिल्पा सैनी, जैनेंद्र राणा, प्रवीण सैनी, चिंतामणि त्रिपाठी, शिवदत्त जमलौकी, मीनू यादव, सूरज कंडारी और बलवीर सिंह समेत कुल 13 अधिकारी शामिल हैं।
देखें लिस्ट:

