Dehradun Police Transfer News: दून पुलिस विभाग में बंपर तबादले। देखें लिस्ट 

देहरादून। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से बृहस्पतिवार देर रात जारी तबादला सूची में दो थानों के प्रभारियों समेत कुल 13 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा […]

देहरादून। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से बृहस्पतिवार देर रात जारी तबादला सूची में दो थानों के प्रभारियों समेत कुल 13 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इन थानों में बड़ा बदलाव, नए प्रभारियों की तैनाती

जारी आदेश के अनुसार, विनोद गुसाईं को विकासनगर थाने से हटाकर पटेलनगर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

वहीं राजीव रौथाण को पुलिस लाइन से विकासनगर थाने में प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस बदलाव से दोनों महत्वपूर्ण थानों की कार्यप्रणाली में नया दृष्टिकोण देखने को मिल सकता है।

चौकी प्रभारियों में भी बदलाव

पुलिस प्रशासन ने केवल थानों तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि जौली ग्रांट और बिधौली चौकी के प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है।इन तबादलों का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।

इस तबादला सूची में नवीन डंगवाल, दुर्गेश कोठियाल, अजय भट्ट, शिल्पा सैनी, जैनेंद्र राणा, प्रवीण सैनी, चिंतामणि त्रिपाठी, शिवदत्त जमलौकी, मीनू यादव, सूरज कंडारी और बलवीर सिंह समेत कुल 13 अधिकारी शामिल हैं।

देखें लिस्ट:

Also Read This

डॉक्टर बनने की राह छोड़ रिसर्च को चुना, जौनसार की बेटी नव्या चौहान ने IISER पुणे में बनाई जगह

NEET UG में सफलता के साथ देश के शीर्ष विज्ञान एवं शोध संस्थान में चयन, क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणाचकराता, 11...

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

Related Posts