पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय में पूज्य जया किशोरी जी का भव्य स्वागत, छात्रों को दिए जीवन मूल्यों के संदेश

May 1, 2025
in उत्तराखंड
देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय में पूज्य जया किशोरी जी का भव्य स्वागत, छात्रों को दिए जीवन मूल्यों के संदेश
ShareShareShare

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय, देहरादून आज एक विशेष और ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रवक्ता पूज्य जया किशोरी जी का विश्वविद्यालय परिसर में आगमन हुआ। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री संजय बंसल, उपाध्यक्ष श्री अमन बंसल सहित विश्वविद्यालय प्रशासन और संकाय सदस्यों ने पूज्य जया किशोरी जी का भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, और छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

अपने विशेष दौरे के दौरान जया किशोरी जी ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों, शोध प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, इनोवेशन सेंटर और छात्र सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, सुव्यवस्थित वातावरण और अनुशासन की सराहना की।

इस अवसर पर पूज्य जया किशोरी जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए जीवन में आध्यात्मिकता, सकारात्मक सोच, सेवा और सच्चाई को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “ज्ञान और भक्ति का समन्वय ही व्यक्ति को पूर्ण बनाता है। जब छात्र सेवा, सच्चाई और समर्पण के मार्ग पर चलते हैं, तो वे न केवल अपना, बल्कि समाज और राष्ट्र का भी कल्याण करते हैं।”

उनकी उपस्थिति से विश्वविद्यालय परिवार में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। यह क्षण देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।


Previous Post

बड़ी ख़बर: प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू। राज्यपाल ने लगाई मुहर

Next Post

विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट। 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठी घाटी

Next Post
विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठी घाटी

विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट। 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठी घाटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी लापरवाही: ई-रिक्शा में शव ढोने पर सचिव ने की सख्त कार्रवाई की घोषणा। बैठी जांच, मचा हड़कंप
  • दस्तक: उत्तराखंड में मिले दो कोरोना पॉजिटिव। स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
  • देवभूमि गोल्डकप 2025: आज खेले गए दो रोमांचक मुकाबले, IPL स्टार्स की मौजूदगी ने बढ़ाया टूर्नामेंट का मान
  • हंगामा: गंडासा लेकर फैक्ट्री पहुंचा निलंबित कर्मचारी। मुकदमा दर्ज..
  • एक्शन : दून में आबकारी विभाग की ओवरसीज बॉन्ड में छापेमारी..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!