हादसा : देवप्रयाग विधायक की कार का एक्सीडेंट। बाल-बाल बची जान

देवप्रयाग। रिपोर्ट-जयप्रकाश नोगई  उत्तराखंड के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद कंडारी सोमवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। कीर्तिनगर पुल के समीप एक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में विधायक की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें […]

देवप्रयाग। रिपोर्ट-जयप्रकाश नोगई 
उत्तराखंड के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद कंडारी सोमवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। कीर्तिनगर पुल के समीप एक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
हादसे में विधायक की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

गलत दिशा से आए वाहन ने विधायक की कार को मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी की कार कीर्तिनगर पुल के समीप से गुजर रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर गलत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विधायक की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा।

हादसे में विधायक विनोद कंडारी को भी हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को किया सीज

मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दूसरे वाहन को सीज कर दिया है। वहीं, घायल विधायक विनोद कंडारी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: जल जीवन मिशन में पानी से ज्यादा सवाल । एडवांस से अधूरी योजनाओं तक

प्रारंभिक जांच में ₹57 करोड़ के एडवांस में ₹13 करोड़ का हिसाब नहीं मिला; 60 योजनाओं की जमीनी जांच के आदेश, पुराने कामों...

Haridwar News: नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतों का आरोप, पिता गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर 16...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts