दुःख़द:-पौड़ी जिले के इस क्षेत्र में पेयजल संकट अपने चरम पर

जिला पौड़ी गढ़वाल:- ये मामला जिला पौड़ी गढ़वाल की ग्राम सभा बादकोट का है |   विगत १ वर्ष से  क्षेत्र  में जल संस्थान कर्मचारी के अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र  में पेयजल संकट अपने चरम पर पहुँच चुका है जिसके कारण क्षेत्र  में जन धन,  पशु धन हानियाँ  शुरू हो गयी है क्षेत्र  में जीवित […]

ये मामला जिला पौड़ी गढ़वाल की ग्राम सभा बादकोट का है |   विगत १ वर्ष से  क्षेत्र  में जल संस्थान कर्मचारी के अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र  में पेयजल संकट अपने चरम पर पहुँच चुका है जिसके कारण क्षेत्र  में जन धन,  पशु धन हानियाँ  शुरू हो गयी है क्षेत्र  में जीवित रहने हेतु भी जल उपलब्ध नहीं है| 

संबंधित कर्मचारी से और विभाग कर्मचारियों से मौखिक शिकायत करने पर भी किसी प्रकार का समाधान अथवा सहायता प्राप्त नहीं हो पा रही है।क्षेत्र में सभी उपभोक्ता पूर्ण रूप से अपने बिल भुगतान कर रहे पेयजल की व्यवस्था के अभाव में भी।

वर्तमान में विगत १३ दिनों से संपूर्ण रूप से पेयजल व्यवस्था ठप होने से निम्नलिखित समस्याएँ उत्पन्न हो गयी है।

  •  वृद्ध एवं बच्चे बिना पेयजल के बीमार पड़ रहे है।
  •  पशुओं को पेयजल के लिए १० किलोमीटर तक ले जाना पड रहा है। जिसके कारण बाघ और भालू की आतंक बढ़ रहा है।
  • महिलाओ को प्रकृतिक पानी के लिए दूरस्थ जंगल स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे  बाघ और भालू की सक्रियता बढ़ गयी है जन हानि का डर बढ़ गया है।
  •  क्षेत्र में पेयजल की कालाबाज़ारी भी बढ़ गयी है पानी के लिए वृद्ध और शारीरिक रूप से असहाय  लोगो को ५०० रूपये तक मजदूरी देनी पड़ रही है ।

Also Read This

Gold Silver Price Crash: औंधे मुँह गिरे सोने-चांदी के दाम,निवेशकों में बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर...

Job Recruitment 2026: DRDO में 77 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; इतनी मिलेगी सैलरी 

DRDO Apprentice Vacancy 2026: रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं...

Related Posts