पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home हेल्थ

कंधों पर अस्पताल पहुंची वृद्ध बीमार महिला। स्वास्थ्य-सड़क सुविधाओं की खुली पोल

July 21, 2020
in हेल्थ
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

कंधों पर अस्पताल पहुंची वृद्ध बीमार महिला। स्वास्थ्य-सड़क सुविधाओं की खुली पोल

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र की इन तस्वीरों ने आजाद भारत के 72 वर्ष बाद के विकास के खोखले दावों की पोल खोलकर रख दी है। बूढ़ी और बीमार महिला को मौत के टूटे फूटे रास्तों से कंधों पर ले जाने की इन तस्वीरों को देखकर आप विचलित भी हो सकते हैं।पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के दुरस्त गांव हरकोट से एक बीमार वृद्ध महिला को नजदीकी अस्पताल लेकर जाने की इन तस्वीरों को देश के हरेक व्यक्ति ने देखना चाहिए। पहाड़ में रहने वाले लोगों की पहाड़ से भी बड़ी ऐसी अनेक मुश्किल समस्याओं को देश के दिशानिर्देशकों ने जरूर देखना और समझना चाहिए।

ये तस्वीरें हैं हरकोट गांव से मुनस्यारी को जोड़ने वाली सड़क की जो इनदिनों भूस्खलन के कारण टूट गई है । गांव की ही रहने वाली गोविंदी देवी बीमार हो गई जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना आवश्यक हो गया। अस्पताल ले जाने के लिए कोई मोटर मार्ग नहीं था और गोविंदी चल पाने में असमर्थ थी इसलिए उन्हें डोली पर ले जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए गांव के दर्जनों लोग एकत्रित हो गए और गोविंदी देवी को ले जाया गया। तस्वीरें साफ बयां करती हैं कि किन मुश्किल हालातों में गोविंदी देवी को मौत के रास्ते से मुनस्यारी के चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। गोविंदी देवी की जान बचाने के लिए कठिन मार्ग से ले जाने में कई लोगों की अपनी जान मुश्किल में पड़ गई। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोविंदी देवी को सकुशल अस्पताल पहुंचा दिया गया।


Previous Post

हाइकोर्ट: देवस्थानम बोर्ड एक्ट को चुनौती देती जनहित याचिका खारिज

Next Post

गजब: आखिर किसके दबाव में है प्रशासन। यूजेवीएनएल के पत्र पर क्यों नहीं हो रही कार्यवाही?

Next Post

गजब: आखिर किसके दबाव में है प्रशासन। यूजेवीएनएल के पत्र पर क्यों नहीं हो रही कार्यवाही?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025:  चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया शुरू ..
  • बड़ी खबर: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 19 हजार से अधिक छात्रों को पास होने का मिला एक और मौका। जानिए पूरी खबर..
  • सावधान: जहरीले मशरूम खाने से महिला की मौत। दूसरी की हालत नाजुक..
  • No update
  • बड़ी खबर:  पंचायत चुनाव में आयोग ने सिंबल आवंटन पर लगाई रोक। जानिए कारण ..
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!