पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

एक्सक्लूसिव खुलासा : शराबियों से मालामाल हुई राज्य सरकार। वसूला 2297.63 करोड़ रूपये टैक्स

August 12, 2022
in पर्वतजन
एक्सक्लूसिव खुलासा : शराबियों से मालामाल हुई राज्य सरकार। वसूला 2297.63 करोड़ रूपये टैक्स
ShareShareShare

शराबी उत्तराखंड सरकार को मालामाल कर रहे हैै। अकेले राज्य कर विभाग ने ही व्यापार कर/वैैट के रूप मेें शराब खरीदने वालों से 22 वर्षों में 2297.63  करोड़ रूपये का टैक्स वसूला हैै। इसमें 2001-02 की तुलना में 18 गुना से अधिक वृद्धि हुई हैै। कोविड वर्ष 2020-21 में भी शराब पर टैक्स में भारी बढ़ोत्तरी हुुई। इस वर्ष पिछले वर्ष 2019-20 में वसूले गये 219.5 करोड़ से बढ़कर 247.6 करोड़ टैक्स वसूली की गयी।

      काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने आयुक्त कर कार्यालय/वाणिज्य कर मुख्यालय से प्रदेश भर में शराब पर वसूले गये टैक्स राजस्व की धनराशियों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में राज्य कर मुख्यालय की लोक सूूचना अधिकारी/उपायुक्त नीलम ध्यानी ने डिप्टी कमिश्नर (संख्या अनुभाग) दीपक बृजवाल द्वारा उपलब्ध कराये गये राजस्व आंकड़ों की प्रतियां उपलब्ध करायी है। इससे पूर्व भी श्री नदीम ने 2021 मे तब तक की सूचना प्राप्त की थी।

शराब पर वित्तीय वर्ष 2001-02 में राज्य कर विभाग ने 15.9 करोेड़ रूपये टैक्स वसूला जो 2021-22 में 18.34 गुना बढ़कर 307.49 करोड़ रूपये हो गया हैै। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में मई तक केवल दो माह में ही 2001-02 के पूरे वर्ष की तुलना में चैैगुने से अधिक 69.26 करोड़ रूपये टैक्स वसूला गया हैै।

        वर्ष 2001-02 में केवल 15.9 करोड़, 2002-03 में 18.01करोड़, 2003-04 में 21.08 करोड़, 2004-05 में 21.57 करोड़, 2005-06 में 28.49 करोड़, 2006-07 में दोगुना होकर 31.79 करोड़ रूपये टैक्स वसूल किया गया है।

       वर्ष 2007-08 में 37.62 करोड़, 2008-09 में 50.58 करोड़, 2009-10 में 56.82 करोड़, 2010-11 में 83.98 करोड़, 2011-12 में 5.79 गुना होकर 92.12 करोड़ टैक्स वसूला गया है। 

         वर्ष 2012-13 में 108.09 करोड़, 2013-14 में कुछ कम होेेेकर 89.77 करोड़, 2014-15 में पुनः बढ़कर 100.55 करोड़, 2015-16 में 2001-02 की तुलना में 9.13 गुना होकर 145.17 करोड़ रूपये टैक्स वसूला गया।

        वर्ष 2016-17 में 146.76 करोड़, 2017-18 में 185.72 करोड़, 2018-19 में 219.76 करोड़, 2019-20 में थोड़ी कमी होकर 219.5 करोड़ तथा 2020-21 में कोविड महामारी वर्ष में भी 247.6 करोड़ तथा 2021-22 में 2001-02 की तुलना में 19.34 गुना होकर 307.49 करोड़ रूपये टैक्स वसूला गया। वर्ष 2022-23 में केवल 2 माह, अप्रैल व मई में 2001-02 की तुलना में 4.36 गुना 69.26 करोड रूपये टैक्स शराब की बिक्री से राज्य कर विभाग द्वारा वसूला गया हैै।


Previous Post

बड़ी खबर : पेपर लीक मामले में सचिवालय में तैनात एक और अपर निजी सचिव गिरफ्तार

Next Post

बड़ी खबर : अवैध तमंचे के साथ युवक को सोशल मीडिया पर फ़ोटो अपलोड करना पड़ा भारी

Next Post
बड़ी खबर : अवैध तमंचे के साथ युवक को सोशल मीडिया पर फ़ोटो अपलोड करना पड़ा भारी

बड़ी खबर : अवैध तमंचे के साथ युवक को सोशल मीडिया पर फ़ोटो अपलोड करना पड़ा भारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैडर की इस आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा। जानिए कारण.
  • बड़ी खबर: यहां खनन माफियाओं का बोलबाला। NGT नियमों की उड़ रही धज्जियाँ..
  • बड़ी खबर: राइका मोल्टाड़ी के तीन मेधावी छात्रों का “सुपर-100 सिलेक्शन योजना” में चयन
  • बड़ी खबर: अजय पांडे बने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के नए उपाध्यक्ष
  • बड़ी खबर: : ऊर्जा प्रदेश में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण। न घरों में रोशनी ,न स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!