पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

कृषि एवम् उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

February 5, 2023
in पर्वतजन
कृषि एवम् उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। कृषि एवम् उद्यान मंत्री, उत्तराखण्ड गणेश जोशी ने रविवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। ई एस आई सी के लाभार्थियों के उपचार बिलों के बकाया भुगतान 50 करोड़ रुपए पर चिन्ता जाहिर की. उन्होने अस्पताल के बकाया भुगतान की व्यवस्था किये जाने की बात कही.मौके से ही सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम को फोन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. श्री गुुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से जैविक खेती पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों व उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर दोनों के मध्य विस्तार से चर्चा हुई। विभागीय मंत्री ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का मजबूत स्वास्थ्य सहयोगी बताया। 

रविवार सुबह 11ः00 बजे कृषि मंत्री का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार कृषि मंत्री का स्वागत किया गया। कृषि मंत्री ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की। शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श हुआ। कृषि मंत्री ने कोरोना काल के दौरान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में किये गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का मजबूत स्वास्थ्य सहयोगी बताया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा आयुष्मान लाभार्थियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। 

श्री महाराज जी ने कृषि मंत्री को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग द्वारा जैविक कृषि एवम् कृषि सम्बन्धित अन्य विषयों पर किए जा रहे शोध एवम् प्रगतिशील कार्यों से अवगत कराया। यूनिवर्सिटी के द्वारा जैविक खेती पर किए जा रहे कार्यों के संदर्भ में राज्य सरकार के कृषि विषेशज्ञों का दल श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से भेंट करेगा.

काबिलेेगौर है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित कोर्सज एवम् एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। कृषि मंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।


Previous Post

Ration Card New List 2023 : फ्री राशन लेने वालों के लिए खुशखबरी, आ गई राशन कार्ड 2023 की नई लिस्ट

Next Post

खुशखबरी : बिजली के बिल को जमा करने में मिलेगी छूट,नहीं कटेगी घर की बिजली l जानिए कैसे!

Next Post
खुशखबरी : बिजली के बिल को जमा करने में मिलेगी छूट,नहीं कटेगी घर की बिजली l जानिए कैसे!

खुशखबरी : बिजली के बिल को जमा करने में मिलेगी छूट,नहीं कटेगी घर की बिजली l जानिए कैसे!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: उपभोक्ता आयोगों में खाली पदों से गहराया संकट। नवंबर से 11 जिलों में थम जाएगी न्याय प्रक्रिया
  • टीएचडीसीआईएल का HRD सेंटर बना ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’। SHRM इंडिया ने दी राष्ट्रीय स्तर की मान्यता
  • हादसा: देवीधर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार। चार लोग घायल
  • बड़ी खबर: दून की धड़कन ‘घंटाघर’ का हो रहा भव्य सौंदर्यीकरण..
  • हाइकोर्ट न्यूज: एक व्यक्ति-एक वोट नियम पालन के आदेश। राज्य निर्वाचन आयोग के स्पष्टीकरण आदेश पर रोक..
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!