• Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • वेल्थ
  • हेल्थ
  • मौसम
  • ऑटो
  • टेक
  • मेक मनी
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Home हेल्थ

Health Update : देशभर में 76% लोग विटामिन-डी की कमी से ग्रस्त, जानिए देहरादून और अन्य शहरों में कितने !

in हेल्थ
0
1
ShareShareShare

देशभर में विटामिन डी की कमी से ग्रस्त लोगों की संख्या लगभग 76% है, यह डाटा टाटा mg1 लैब्स द्वारा भारत के 27 शहरों में 22 लाख लोगों पर किये गये परीक्षण के बाद सामने आया हैl

विटामिन डी की कमरता से जूझ रहे पुरुषों की संख्या 79% है तो वहीं 75% महिलाओं में विटामिन डी की कमी पाई ग‌ई l

Related posts

सावधान : राज्य में फिर एक बार कोरोना की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

April 4, 2023
2

Health News : प्रदूषण से प्रभावित होती है हमारी मेंटल हेल्थ l जानिए बचने के उपाय

December 1, 2022
583

Health news,Health news in Hindi,Health news Today,Health News Today India,Vitamin d, विटामिन डी, विटामिन डी की कमी,Vitamin d ki kami

वडोदरा(89%) और सूरत (88%) जैसे‌ शहरों में ऐसे लोगों की संख्या सबसे अधिक पाई गई, तो वहीं देशभर के सभी शहरों में की गई जांच से हासिल डाटा के मुताबिक, तमाम शहरों के मुक़ाबले दिल्ली-एनसीआर (72%) में विटामिन डी की कमरता के सबसे कम मामले देखने को मिले।

टाटा 1mg के एक विश्लेषणात्मक डाटा में‌ पाया गया है कि राष्ट्रीय औसत के मुक़ाबले अधिकतर युवाओं में विटामिन डी की कमतरता पाई गईl

विटामिन डी की कमी से ग्रस्त होनेवालों में 25 साल से कम आयुवर्ग वाले लोगों की संख्या 84% जबकि 25-50% आयुवर्ग के लोगों की संख्या 81% है।

विटामिन डी के स्तर को जांचने‌ के लिए मार्च से अगस्त के बीच अखिल भारतीय स्तर पर किये गये परीक्षण से प्राप्त डाटा के मुताबिक:

Health news,Health news in Hindi,Health news Today,Health News Today India,Vitamin d, विटामिन डी, विटामिन डी की कमी,Vitamin d ki kami

लिंग     –        प्रतिशत

पुरुष      –    79%

महिला     –   75%

आयुवर्ग    –   प्रतिशत

25 साल से कम 

84% 

25% – पुरुष      –    79%

महिला     –   75%

40%

81%

देश के कुल 27 शहरों में विटामिन डी की कमरता के मामलों को लेकर शहर-दर-शहर एक नज़र:

शहर.    

विटामिन की कमतरता

वडोदरा  –    89%

सूरत   –      88%

अहमदाबाद – 85%

नागपुर       -84%

भुवनेश्वर     -83%

नाशिक      -82%

पटना         -82%

विशाखापत्तनम- 82%

रांची             -82%

जयपुर           -81%

चेन्नई             -81%

भोपाल           -81%

इंदौर              -80%

पुणे                -79%

कोलकाता      –  79%

बनारस           – 79%

मुम्बई            –  78%

इलाहाबाद       -78%

लखनऊ           -78%

कानपुर            -77%

बंगलुरू            -77%

आगरा              -76%

हैदराबाद           -76%

चंडीगढ़            -76%

देहरादून           -75%

मेरठ               -74%

दिल्ली  NCR    -72%

Health news,Health news in Hindi,Health news Today,Health News Today India,Vitamin d, विटामिन डी, विटामिन डी की कमी,Vitamin d ki kami

उल्लेखनीय है कि विटामिन डी को ‘सनशाइन’ विटामिन के नाम से भी जाना जाता है जो व्यक्ति के समग्र विकास, मेटाबॉलिज़्म, रोग प्रतिरोधक शक्ति और लोगों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक होता हैl

शरीर में विटामिन डी की कमी से लोगों के प्रोस्टेट कैंसर, डिप्रेशन, डायबिटीज़,‌ रियूमेटॉयड आर्थराइटिस और रिकेट्स जैसी बिमारियों के शिकार होने का ख़तरा रहता है।

टाटा 1mg लैब्स के वीपी डॉ. राजीव शर्मा कहते हैं, “खान-पान को लेकर लोगों की बदलती आदतों, घरों में रहने संबंधित जीवनशैली में बदलाव और सूरज की किरणों से कम होते एक्पोजर के चलते विटामिन डी की कमतरता के मामलों में तेज़ी से वृद्धि देखने को मिल रही है।

किशोर युवक-युवतियों में विटामिन-डी की कमरता की मुख्य वजहों में विटामिन डी से लैस खाने का कम सेवन प्रमुख है,इनमें फ़ोर्टिफ़ाइड खाद्य पदार्थों और तैलीय मछलियों का सेवन ना करना अथवा कम मात्रा में सेवन करना शामिल हैl

ठंड के मौसम में सूरज की किरणों से बचने अथवा धूप में ना निकलने‌ की आदत को भी विटामिन डी की कमी का एक प्रमुख कारण माना जा सकता हैl

महिलाओं में अनियोजित प्रेग्नेंसी और दो प्रेग्नेंसी में उचित अंतराल ना रखना और खान-पान का अनियमित होना भी महिला और बच्चे दोनों के लिए विटामिन डी की कमी का बड़ा कारण साबित होता है, जिसे बचने की सख्त ज़रूरत है।

Health news,Health news in Hindi,Health news Today,Health News Today India,Vitamin d, विटामिन डी, विटामिन डी की कमी,Vitamin d ki kami

टाटा 1mg लैब्स के क्लिनिकल हेड डॉक्टर प्रशांत नाग कहते हैं, “मोटापे, मैल-एब्सॉरप्शन सिंड्रोम, हड्डियों के पिघलने (ओस्टिओमेलाकिया) अथवा टीबी के इलाज के मामलों में विटामिन डी के लेवल की नियमित रूप से जांच आवश्यक हो जाती हैl

उल्लेखनीय है कि साल में एक या दो बार किये जानेवाले फ़ुल-बॉडी चेक-अप के साथ-साथ शरीर में विटामिन डी के लेवल संबंधित जांच भी की जानी चाहिएl

ग़ौरतलब है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती व शिशुओं को दूध पिलानेवाली महिलाएं, किशोर लड़कियां व युवतियां, 65 साल से ज़्यादा उम्र के लोग और सूरज की किरणों से ज़्यादा संपर्क में नहीं आनेवाले लोग बड़े पैमाने पर विटामिन डी की‌ कमतरता का शिकार होते हैं।

मानव त्वचा विटामिन डी के लिए  कोलेस्ट्रॉल के एक प्रकार के  अग्रगामी के रूप में कार्य करती हैl यह जब सूरज से निकलनेवाली UV-B रेडिएशन से एक्सपोज़ होती है तो विटामिन डी में तब्दील हो जाती हैl

सूरज की किरणों से संतुलित एक्सपोज़र और अंडे की जर्दी, तैलीय मछलियों, रेड मीट, फ़ोर्टिफ़ाइड खाद्य पदार्थ आदि के सेवन से विटामिन डी में आनेवाली कमी को कारगर तरीके से रोका जा सकता हैl

Previous Post

अपडेट : PAN CARD अप्लाई करने के बाद आने में हो रही देरी, इन 6 तरीकों से जाने PAN CARD स्टेटस

Next Post

बड़ी खबर : बीजेपी ने जारी की विशेष, स्थायी और प्रदेश कार्यसमिति की सूची, देखे लिस्ट

Next Post

बड़ी खबर : बीजेपी ने जारी की विशेष, स्थायी और प्रदेश कार्यसमिति की सूची, देखे लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Recent News

    • बड़ी खबर: नगर निगम पर हुआ जमकर हंगामा। पढ़िए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने क्यों की एसआईटी की मांग
    • हादसा (दु:खद)-खाई में गिरी अनियंत्रित यूटिलिटी, एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत,एक महिला घायल
    • मौसम अपडेट: राज्य के इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना,ऑरेंज अलर्ट जारी

    Category

    • उत्तराखंड
    • पर्वतजन
    • मेक मनी
    • मौसम
    • वेल्थ
    • सरकारी नौकरी
    • हेल्थ
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    © Parvatjan All rights reserved. Developed by Ashwani Rajput

    No Result
    View All Result
    • Home
    • उत्तराखंड
    • सरकारी नौकरी
    • वेल्थ
    • हेल्थ
    • मौसम
    • ऑटो
    • टेक
    • मेक मनी
    • संपर्क करें

    © Parvatjan All rights reserved. Developed by Ashwani Rajput

    error: Content is protected !!