बड़ी ख़बर : एक और भर्ती परीक्षा की जांच करेगी SIT

SIT अब एक और नई भर्ती परीक्षा की जांच करेगी,शासन ने हाईकोट के समूह के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा की जांच भी सीट को सौंप दी है। उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2019-20 में नैनीताल हाई कोर्ट के समूह घ के पदों पर परीक्षा करवाई थी।यह परीक्षा हाईकोट के 37 पदों समेत विभिन्न […]

SIT अब एक और नई भर्ती परीक्षा की जांच करेगी,शासन ने हाईकोट के समूह के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा की जांच भी सीट को सौंप दी है।

उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2019-20 में नैनीताल हाई कोर्ट के समूह घ के पदों पर परीक्षा करवाई थी।यह परीक्षा हाईकोट के 37 पदों समेत विभिन्न सिविल न्यायालयों और पारिवारिक न्यायालयों के 401 पदों के लिए हुई थी।

उत्तराखंड में लगातार भर्ती घोटाले के मामले तो सामने आ ही रहे हैं वहीं जब इस भर्ती परीक्षा में भी अनियमितताओं की बात सामने आई तो महानिबंधक उत्तराखंड हाई कोर्ट ने 2 मार्च को शासन को पत्र लिखकर इस भर्ती परीक्षा व अन्य भर्ती परीक्षाओं की जांच एसआईटी से कराने का अनुरोध किया।

पत्र मिलने के बाद शासन ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर यह जांच SIT से कराने को कहा। विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने पत्र जारी कर कहा कि हाईकोट के समूह घ के पदों पर आयोजित भर्ती परीक्षा की जांच भी लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता की जांच कर रही एसआईटी से कराई जाए।

उच्च न्यायालय की भर्ती परीक्षा की जांच के लिए इस एसआईटी में निदेशक प्राविधिक शिक्षा को भी सदस्य के रूप में नामित किया जाएगा, जो जांच में एसआईटी का सहयोग करेंगे।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts