PF Account Transfer: नौकरी बदलते ही ऐसे करें अकाउंट ट्रांसफर।जानें पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया और फायदे

अगर आप प्राइवेट जॉब करते हैं और कंपनी बदलते हैं, तो सबसे पहले ध्यान रखने वाली चीज़ है आपका PF अकाउंट (Provident Fund Account)

अक्सर देखा गया है कि कई कंपनियां तो UAN नंबर लेकर सीधे ट्रांसफर कर देती हैं, लेकिन कुछ कंपनियां कर्मचारियों को खुद ही PF ट्रांसफर करने के लिए कहती हैं। ऐसे में बहुत से कर्मचारियों को समझ नहीं आता कि PF अकाउंट ट्रांसफर कैसे करें।

PF अकाउंट ट्रांसफर क्यों जरूरी है?

Axis Bank Dot Com की रिपोर्ट के मुताबिक, PF अकाउंट ट्रांसफर करना बेहद जरूरी है ताकि आपकी सारी मेंबर आईडी (Member IDs) एक जगह जुड़ जाएं।

अगर आपने ट्रांसफर नहीं किया तो हर बार कंपनी बदलने पर नया PF खाता बन जाएगा, जिससे आपकी सेविंग और उस पर मिलने वाले ब्याज को ट्रैक करना मुश्किल हो जाएगा।
वहीं PF ट्रांसफर करने से आपके सभी अकाउंट एक नंबर से जुड़े रहते हैं और मैनेजमेंट आसान हो जाता है।

PF ट्रांसफर करने के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • UAN नंबर (Universal Account Number) – हर कर्मचारी के लिए यूनिक आईडी।
  • KYC दस्तावेज़ – आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट डिटेल्स (ये UAN से लिंक होने चाहिए)।
  • कंपनी डिटेल्स – पुरानी और नई कंपनी का इस्टैब्लिशमेंट नंबर और PF अकाउंट नंबर।
  • फॉर्म 13 (Transfer Claim Form) – PF ट्रांसफर के लिए जरूरी फॉर्म।

ऐसे करें PF अकाउंट ऑनलाइन ट्रांसफर

  1. EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और UAN व पासवर्ड से लॉगिन करें।
  2. ऑनलाइन सेवाएं’ में जाकर ‘One Member – One EPF Account (Transfer Request)’ चुनें।
  3. अपनी डिटेल्स वेरीफाई करें और पुरानी व नई कंपनी की जानकारी भरें।
  4. Get Details पर क्लिक करें, पुराना PF खाता दिखाई देगा।
  5. ट्रांसफर को वेरीफाई करने के लिए पुरानी या नई कंपनी चुनें (जिसके पास DSC हो)।
  6. OTP के जरिए वेरीफिकेशन करें और Submit पर क्लिक करें।

PF ट्रांसफर करने से पहले ध्यान दें

  • आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और उससे मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
  • आधार, बैंक डिटेल्स और जॉइनिंग/एग्जिट डेट UAN में अपडेट होनी चाहिए।
  • कंपनी द्वारा e-KYC अप्रूव किया गया हो।
  • एक मेंबर आईडी के लिए केवल एक ट्रांसफर रिक्वेस्ट की अनुमति है।

PF ट्रांसफर की स्थिति कैसे चेक करें?

आप सदस्य ई-सेवा पोर्टल पर ‘क्लेम स्टेटस ट्रैक करें’ ऑप्शन चुनकर अपने ट्रांसफर का स्टेटस चेक कर सकते हैं। कंपनी अप्रूव करने के बाद स्टेटस “कंपनी द्वारा अप्रूव, फील्ड ऑफिस में लंबित” दिखने लगेगा।

PF ऑनलाइन ट्रांसफर के फायदे

  • आसान और तेज़ प्रक्रिया।
  • सभी PF खातों को एक जगह जोड़ता है।
  • ब्याज का निरंतर लाभ मिलता है।
  • पारदर्शी तरीके से ट्रैकिंग संभव।
  • कंपनी पर निर्भरता कम होती है।
  • निष्क्रिय PF खातों की समस्या से छुटकारा।
Read Next Article Scroll Down

Related Posts