पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

बड़ी ख़बर : मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने की उठी मांग…

August 1, 2024
in उत्तराखंड
बड़ी ख़बर : मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने की उठी मांग…
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने प्रदेश की सरकारी मेडिकल कॉलेज में लगभग एक हजार सीटें बढ़ाने की मांग की।

 सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉक्टर आर एस सयाना से मिले और उनको इस संबंध में एक मांग पत्र भी सौंपा।

रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि राज्य में निजी मेडिकल कॉलेजों को बढ़ावा दिया जा रहा है लेकिन प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की उपेक्षा हो रही है।

 प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने सरकार से मांग की है कि राज्य में जितने भी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं, उनमें राज्य के छात्र-छात्राओं के लिए एक निश्चित एडमिशन का कोटा होना चाहिए लेकिन कई यूनिवर्सिटी में इस तरह का कोटा ना होने से राज्य के छात्र-छात्राओं को नुकसान हो रहा है।

 पौड़ी की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राखी नौडियाल ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त फैकेल्टी उच्च स्तर की शिक्षण सामग्री, प्रयोगशाला तथा पुस्तकें तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

 केंद्रीय प्रचार सचिव विनोद कोठियाल ने चेतावनी दी कि यदि इस सत्र में राजकीय मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी और सीटों की बढ़ोतरी नहीं की गई तो राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी जनहित में किसी भी हद तक संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी।

चिकित्सा शिक्षा निदेशक आर एस सयाना ने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि सभी मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी और सीटों को बढ़ाने की प्रक्रिया गतिमान है तथा जल्दी ही सभी तरीके की प्रशिक्षण सामग्री भी उपलब्ध करा दी जाएगी।

 इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य महानिदेशक  डॉक्टर तारा आर्य से मुलाकात करके राज्य के तमाम लंबित स्वास्थ्य केंद्रों के उच्चीकरण की भी मांग रखी।

 इस अवसर पर सुलोचना ईष्टवाल प्रदेश संगठन सचिव, संजय डोभाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विनोद कोठियाल केंद्रीय प्रचार सचिव, राखी नौढियाल महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जिला पौड़ी, शशी रावत युवा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष, राजेन्द्र गुसांई प्रदेश सह सचिव , मंजू रावत महिला प्रकोष्ठ प्रचार सचिव , शांति चौहान , रजनी कुकरेती, सोभित भद्री, दयाराम मनौड़ी आदि सम्मिलित थे।


Previous Post

आफत : बारिश से दर्जनभर गावों में भारी नुकसान। कई पुल,कई सड़के और फसले तबाह ..

Next Post

विकास या मजाक : 5 किलोमीटर डोली में बैठ कर घायल महिला को दिलाया उपचार। विकास के दावो की हवा फुस। देखिए वीडियो..

Next Post

विकास या मजाक : 5 किलोमीटर डोली में बैठ कर घायल महिला को दिलाया उपचार। विकास के दावो की हवा फुस। देखिए वीडियो..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • संस्कृति, संगीत और आध्यात्म कला महोत्सव नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान का शुभारंभ  कल श्रीनगर गढ़वाल में ::राजयोगिनी पी. के. चंद्रिका दीदी
  • वूमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी के दो मुकाबले शुरू। जानिए खास बात ..
  • बड़ी खबर : मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
  • बड़ी खबर: भू माफ़ियाओं पर डीएम का डंडा ।900 बीघा ज़मीन सरकार में निहित…
  • पढ़ाई के साथ साथ क्रिएटिविटी भी छात्र छात्राओं का करती है सर्वांगीण विकास – ललित जोशी
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!