पिथौरागढ़ के दो जवान सीमा पर शहीद

पिथौरागढ़ के दो जवान पाकिस्तान से हुई गोलाबारी में शहीद हो गए।  शुक्रवार को श्रीनगर के बारामूला में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी का जवाब देते हुए कुमाऊँ रेजीमेंट में तैनात जवान शंकर सिंह माहरा और करण सिंह चुफाल शहीद हो गए। कुमाऊँ रेजीमेंट में रहने वाले यह दोनों जवान पिथौरागढ़ जिले के हैं और […]

पिथौरागढ़ के दो जवान पाकिस्तान से हुई गोलाबारी में शहीद हो गए।
 शुक्रवार को श्रीनगर के बारामूला में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी का जवाब देते हुए कुमाऊँ रेजीमेंट में तैनात जवान शंकर सिंह माहरा और करण सिंह चुफाल शहीद हो गए।
कुमाऊँ रेजीमेंट में रहने वाले यह दोनों जवान पिथौरागढ़ जिले के हैं और गंगोलीहाट के नाली गांव के रहने वाले हैं। शंकर मेहरा की उम्र 30 वर्ष थी।
 शहीदों के गांव में इस सूचना के बाद मातम का माहौल है।
गौरतलब है कि लाॅकडाउन के दौरान तथा रमजान के पाक महीने में भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
 बारामुला के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर भारी गोलाबारी की जिससे जवानों सहित नागरिकों को भी गंभीर चोटे आई।
 कुल 4 जवान जख्मी हुए थे जिसमें 2 शहीद हो गए। भारतीय सेना ने भी गोलाबारी का जवाब देते हुए पाकिस्तान की एक चौकी को तबाह कर दिया।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts