Diwali 2025 : भ्रम खत्म! जानिए असली दिवाली की तारीख और पूजा का सही समय

देहरादून।
दीपों का पर्व दीपावली 2025 (Deepawali 2025) करीब आ चुका है। हर साल की तरह इस बार भी लोग बेसब्री से जानना चाहते हैं कि Diwali 2025 Kab Hai, Dhanteras 2025 Date, Chhoti Diwali 2025 Kab Hai, Govardhan Puja 2025 और Bhai Dooj 2025 Kab Hai

हिंदू पंचांग के अनुसार, दीपावली कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है, जो बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक मानी जाती है।

दीपावली के पांच दिन के इस भव्य उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज पर होता है। आइए जानते हैं, Diwali 2025 की तारीखें, शुभ मुहूर्त और त्योहारों की पूरी सूची

🌟 धनतेरस 2025 कब है (Dhanteras 2025 Date and Time)

पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि
📅 शुरू: 18 अक्टूबर 2025, दोपहर 12:18 बजे
📅 समाप्त: 19 अक्टूबर 2025, दोपहर 1:51 बजे

प्रदोष काल के अनुसार इस बार धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को मनाया जाएगा।
इस दिन धन्वंतरि देव और मां लक्ष्मी की पूजा कर लोग सोना-चांदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं खरीदते हैं। इसे खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है।

🪔 छोटी दिवाली 2025 (Narak Chaturdashi 2025)

इस वर्ष छोटी दिवाली 19 अक्टूबर 2025 (रविवार) को मनाई जाएगी। इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है।
इस दिन यमराज के लिए दीपदान का विशेष महत्व होता है। शाम को घर के मुख्य द्वार पर चारमुखी दीप जलाया जाता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए दीपदान किया जाता है।

🌼 दीपावली 2025 कब है (Diwali 2025 Date and Shubh Muhurat)

इस साल दीपावली 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को मनाई जाएगी।
📅 कार्तिक अमावस्या तिथि आरंभ: 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 बजे
📅 समापन: 21 अक्टूबर शाम 5:54 बजे

लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त:
🕖 शाम 7:08 बजे से रात 8:18 बजे तक

इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर जी की पूजा-अर्चना की जाती है। लोग घर-आंगन और मंदिरों को दीपों से सजाते हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का संचार होता है।

🏞️ गोवर्धन पूजा 2025 (Govardhan Puja 2025 Date)

पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि
📅 शुरू: 21 अक्टूबर शाम 5:54 बजे
📅 समाप्त: 22 अक्टूबर रात 8:16 बजे

इसलिए गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को मनाया जाएगा।
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के अहंकार को दूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाने की घटना का स्मरण किया जाता है।

🤝 भाई दूज 2025 (Bhai Dooj 2025 Date and Muhurat)

भाई दूज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है।
📅 तिथि आरंभ: 22 अक्टूबर 2025, रात 8:16 बजे
📅 समापन: 23 अक्टूबर 2025, रात 10:46 बजे

इस बार भाई दूज 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को मनाई जाएगी।
👣 तिलक का शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक।

इस दिन बहनें अपने भाइयों की आरती उतारकर तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं।

दीपावली 2025 के पांच दिन (Diwali 2025 5 Days Festival Schedule):

1️⃣ धनतेरस: 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)
2️⃣ छोटी दिवाली / नरक चतुर्दशी: 19 अक्टूबर 2025 (रविवार)
3️⃣ दीपावली (लक्ष्मी पूजन): 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
4️⃣ गोवर्धन पूजा: 22 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)
5️⃣ भाई दूज: 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)

Read Next Article Scroll Down

Related Posts