एक्सक्लूसिव : सहायक अभियंता निजी स्वार्थ व नेताओं के दबाव में कर रह ठेके आवंटित

इंद्रजीत असवाल 

सतपुली पौड़ी गढ़वाल

आपको विदित होगा कि पहाड़ो में अधिकतर कार्य नेताओं व अधिकारियों के प्रभाव से हो रहे हैं,इसका कारण है मोटा कमीशन l

आज जो बात हम आपको बता रहे हैं वो सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संदीप मौर्य की है जो इस समय सतपुली में तैनात है l

स्थानीय समाजसेवी हरि स्वामी का कहना है कि संदीप मौर्य अपने निजी स्वार्थ व नेताओं के दबाव में ठेके आबंटित करता हैl

और तो ओर कई ठेकेदारों का कहना है कि संदीप मौर्य निजी स्वार्थों को ध्यान में रखकर टेंडर आवंटित करता है l

जब हमारे द्वारा सिंचाई विभाग सतपुली के ऑफिस में जाकर संदीप मौर्य से बात करनी चाही तो उक्त ऑफिसर तत्काल ऑफिस छोड़कर चले गएl

 

Read Next Article Scroll Down

Related Posts