पौड़ी: कोटद्वार में मिला नर कंकाल, लोगों में दहशत

पुराने भवन में मिला नर कंकाल, लोगों में दहशत

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। शुक्रवार को मस्जिद के समीप एक पुरानी बिल्डिंग में नर कंकाल मिलने से दहशत का महौल बना हुआ है। उच्च न्यायालय के दिशा निदेर्शों का पालन करते हुए प्रशासन द्वारा नेशनल हाईवे पर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को ध्वस्तिकरण अभियान के तहत मस्जिद के निकट गौखले मार्ग पर एक पुरानी बिल्डिंग में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में दशहत का महौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि, नर कंकाल कई वर्ष पुराना है तथा आलमारी में पुराने कपडों में लिपटा हुआ था। पुलिस नर कंकाल के मिलने की छानबीन में जुट गई है।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts