पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: दुष्कर्म कांड के बाद नैनीताल सूना। पर्यटन ठप

May 3, 2025
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: दुष्कर्म कांड के बाद नैनीताल सूना। पर्यटन ठप
ShareShareShare

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म से उपजे तनाव का नकारात्मक असर होटल और पर्यटन से जुड़े व्यापारियों में देखने को मिल रहा है। नैनीताल के होटल खाली हैं और एडवांस बुकिंग भी कैंसिल हो रही है। अब होटल एसोसिएशन प्रशासन से
व्यवस्थाओं को पटरी में लाने की मांग कर रहा है।
नैनीताल में 30 अप्रैल की रात धरना प्रदर्शन, दुकानों में तोड़फोड़ की घटना के बाद से तनाव का माहौल था। नैनीताल में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ धर्म विशेष वृद्ध द्वारा दुराचार किं घटना ने नैनीताल की शांत वादियों में ज़हर घोलने का काम किया। वहीं 1 मई को सम्पूर्ण व्यापार मंडल के बन्द के बाद पर्यटकों ने भी नैनीताल छोड़ना शुरू किया। आज नैनीताल में गिने चुने पर्यटक ही है। नगर की प्रसिद्ध मॉलरोड खाली पड़ी है। नैनीझील में भी एक्का दुक्का बोटिंग हो रही है। आमदिनों नैनीताल में वीकेंड के दिन भारी भीड़ देखने को मिलती थी। एक तरफ पर्यटको में डर और दुसरी तरफ पुलिस द्वारा पर्यटको को बिना चेकिंग के नगर में एंट्री नही देना ये भी पर्यटन को चौपट कर रही है, जिससे पर्यटक नैनीताल के आसपास के क्षेत्रों(मुक्तेश्वर, रामगढ़, पंगोट)का रुख कर रहे है। वहीं नगर में लॉ एंड आर्डर बनाने के लिए और स्थानीय और पर्यटको को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन और पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पर्यटको से भी अपील की है। कहा कि नैनीताल में स्थित सामान्य है और नैनीताल व इसके आसपास के सभी पर्यटन स्थल पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है, और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बहाल करने में प्रशासन, स्थानीय नागरिकों और सुरक्षाबलों की अहम भूमिका रही है। आयुक्त ने पर्यटकों से अपील की है कि वे बिना किसी चिंता के नैनीताल, कैंचीधाम, रामगढ़, मुक्तेश्वर, भीमताल जैसे पर्यटन स्थलों की यात्रा करें और सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें।


Previous Post

RTI खुलासा: कागज़ों में पुलों की मरम्मत। धरातल पर काम नदारद

Next Post

वन निगम में बड़ा घोटाला: 7.80 लाख की लकड़ी चहेतो को सिर्फ 6.70 लाख में बेची। अब बैठी जांच 

Next Post
वन निगम में बड़ा घोटाला: 7.80 लाख की लकड़ी चहेतो को सिर्फ 6.70 लाख में बेची। अब बैठी जांच 

वन निगम में बड़ा घोटाला: 7.80 लाख की लकड़ी चहेतो को सिर्फ 6.70 लाख में बेची। अब बैठी जांच 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फ़ैसले..
  • उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार। मैदानों में उमस से लोग परेशान
  • एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया शुरू, उत्तर भारत से 5000 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया भाग
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम: केवल संचालन खर्च तक ही वसूली की अनुमति। अतिरिक्त फीस लौटाने के निर्देश
  • ब्रेकिंग: त्रिकाल शराब ब्रांड पर आबकारी विभाग सख्त, लगाया बैन
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!