मौसम ब्रेकिंग: अगले तीन घंटे उत्तराखंड के 12 जिलों में  गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

देहरादून, 25 जुलाई। नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने शनिवार को अगले तीन घंटों (सुबह 10:57 बजे से दोपहर 1:57 बजे तक) के लिए उत्तराखंड के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र दौर […]

देहरादून, 25 जुलाई। नीरज उत्तराखंडी 
मौसम विभाग ने शनिवार को अगले तीन घंटों (सुबह 10:57 बजे से दोपहर 1:57 बजे तक) के लिए उत्तराखंड के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना है।

अलर्ट के दायरे में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गदरपुर, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, कौसानी, रानीखेत, रामनगर, लोहाघाट, बेरीनाग, कोटद्वार, थराली, लक्सर, कर्णप्रयाग, देवप्रयाग, चौखुटिया, गंगोलीहाट, ऋषिकेश, रुद्रपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts