वीडियो:दयारा बुग्याल में लापता महिला का 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग। सर्च अभियान में लगाया हेलीकॉप्टर

उत्तरकाशी।नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दयारा बुग्याल से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई रामनगर निवासी 24 वर्षीय बबीता पांडे का एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महिला की तलाश के लिए जिला प्रशासन ने खोज एवं बचाव अभियान और तेज कर दिया है। […]

उत्तरकाशी।नीरज उत्तराखंडी 

उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दयारा बुग्याल से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई रामनगर निवासी 24 वर्षीय बबीता पांडे का एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महिला की तलाश के लिए जिला प्रशासन ने खोज एवं बचाव अभियान और तेज कर दिया है। अब सर्च ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।

जिला प्रशासन के अनुसार दयारा बुग्याल और आसपास के दुर्गम क्षेत्रों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग, पुलिस और अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीमें लगातार सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। रविवार को खोज अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से हवाई सर्वेक्षण किया गया। हेलीकॉप्टर से दयारा बुग्याल, जंगलों, खाइयों और संभावित मार्गों की निगरानी कर महिला की तलाश की गई।

12 हजार फीट की ऊंचाई पर बना रहस्य

जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामनगर की रहने वाली बबीता पांडे अपने दो साथियों के साथ उत्तरकाशी घूमने आई थीं। उन्होंने हर्षिल और गंगोत्री धाम के दर्शन के बाद दयारा बुग्याल ट्रेक का रुख किया। ट्रेकिंग के दौरान तीनों गोई कैंप में रुके थे।

बताया जा रहा है कि 29 मई की रात करीब 11 बजे बबीता पांडे टेंट से बाहर निकली थीं। उस समय वह मोबाइल फोन पर गाने सुन रही थीं। इसके बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। अगली सुबह साथियों ने जब उन्हें कैंप में नहीं पाया तो आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

जंगल, खाइयां और चट्टानों में जारी सर्च ऑपरेशन

दयारा बुग्याल क्षेत्र करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यहां घने जंगल, गहरी खाइयां, ऊंची चट्टानें तथा बेहद दुर्गम पहाड़ी रास्ते हैं। ऐसे कठिन भौगोलिक हालात के बावजूद रेस्क्यू टीमें लगातार महिला की तलाश में जुटी हुई हैं। संभावित ठिकानों, ट्रेकिंग रूट और आसपास के सभी क्षेत्रों में व्यापक खोज अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन ने लोगों से मांगी मदद

जिला प्रशासन का कहना है कि महिला के संबंध में कोई भी सुराग मिलने तक खोज अभियान जारी रहेगा। सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से भी अपील की है कि यदि बबीता पांडे से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचित करें।

लगातार नौ दिनों से चल रहे सर्च ऑपरेशन के बावजूद कोई ठोस सुराग न मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं पूरे उत्तरकाशी और पर्यटन जगत की निगाहें इस हाई-प्रोफाइल रेस्क्यू अभियान पर टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:

👉 बड़ा झटका: घरेलू LPG सिलेंडर के बढ़े दाम। रसोई का बजट फिर बिगड़ा

👉 बड़ी खबर:ट्रैकिंग कंपनियों से वसूला जाएगा शुल्क। नियम तोड़े तो ₹50 हजार जुर्माना,जानिए मामला 

Also Read This

दर्दनाक: गुलदार का खूनी आतंक। घास काटने गई महिला को जंगल में घसीटकर मारा

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के नैनीडांडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा...

बड़ी खबर: पेट में 15 किलो का ट्यूमर लेकर अस्पताल पहुंची महिला। डॉक्टरों ने बचायी जान

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 51...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts