बड़ी खबर : NSUI केे चार पदाधिकारी निष्कासित, जानिए मामला

उत्तराखंड एनएसयूआई के चार पदाधिकारियों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है, एनएसयूआई के विचार पदाधिकारियों पर अनुशासनहीनता के चलते यह कार्यवाही हुई हैl मीडिया को जारी पत्र में उत्तराखंड एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग और बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध […]

उत्तराखंड एनएसयूआई के चार पदाधिकारियों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है, एनएसयूआई के विचार पदाधिकारियों पर अनुशासनहीनता के चलते यह कार्यवाही हुई हैl

मीडिया को जारी पत्र में उत्तराखंड एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग और बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई की ओर से 13 फरवरी को सचिवालय घेराव किया गया था।

जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी मौजूद थे। इस दौरान एनएसयूआई देहरादून के जिलाध्यक्ष सौरव ममंगाई, संदीप नेगी, जिलाध्यक्ष चमोली आदित्य बिष्ट और अंकित बिष्ट ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस भवन पहुंचकर कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न की और पार्टी विरोधी नारे लगाए। राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसका संज्ञान लेते हुए इसे अनुशासनहीनता माना है। इसलिए सभी पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चले। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव पर मामला शांत कराया था। इस घटना से पार्टी की किरकिरी भी हुई थी।

 

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के इन पाँच जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में दीपावली के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट और सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने...

बड़ी खबर : 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की उठाई...

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में करीब 23 साल पुराना जेनी प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वर्ष 2003 में तत्कालीन मंत्री...

Related Posts