श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल : वेलेंटाइन डे पर पत्नी ने पति को किडनी देकर इज़हारे मुहब्बत की उत्कृष्ट मिसाल पेश की

देहरादून। करनी है रब से एक गुजारिश, तेरे प्यार के सिवा कोई बंदगी न मिले         हर जन्म में साथी हो तुम जैसा, या फिर कभी जिन्दगी ही न मिले  यह पंक्तियां कोटद्वार निवासी प्रीति ने अपने पति अमिताभ को वेलेंटाइन डे पर किडनी देकर चरितार्थ कर दी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के यूरोलाॅजी व नैफ्रोलाजी […]

देहरादून। करनी है रब से एक गुजारिश, तेरे प्यार के सिवा कोई बंदगी न मिले

        हर जन्म में साथी हो तुम जैसा, या फिर कभी जिन्दगी ही न मिले

 यह पंक्तियां कोटद्वार निवासी प्रीति ने अपने पति अमिताभ को वेलेंटाइन डे पर किडनी देकर चरितार्थ कर दी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के यूरोलाॅजी व नैफ्रोलाजी की टीम ने मिलकर वेलेंटाइन डे पर मरीज़ का सफल किडनी प्रत्यारोपण किया। आयुष्मयान योजना के अन्तर्गत मरीज़ का किडनी प्रत्यारोपण किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयुष्मयान योजना के अन्तर्गत पहले भी किडनी प्रत्यारोपण हो चुका है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने पूरी टीम को बधाई दी। 

काबिलेगौर है कि कोटद्वार निवासी अमिताभ राणा को लंबे समय से गुर्दा रोग समस्या थी, वह श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ नैफ्रोलोजिस्ट डाॅ आलोक कुमार की देखरेख में पिछले 7 माह से डायलासिस पर थे। पत्नी प्रीति राणा ने आगे आकर मोहब्बत की अजीम मिसाल पेश की। आज के समाज में जहां घरेलू हिंसा, तलाक व पति पत्नी में आपसी समझ व सूझबूझ की कमी के ढेरों मामले प्रकाश में आते हैं। ऐसे में यह मामला समाज के लिए एक नज़ीर है। प्रीति ने वेलेंटाइन डे के दिन पत्नी अमिताभ को किडनी देकर समाज में प्रेम, त्याग, समर्पण व वैवाहिक रिश्ते को निभाने की उत्कृष्ट मिसाल पेश की। किडनी प्रत्यारोपण टीम में डाॅ विवेक विजन, डाॅ कमल शर्मा, डाॅ विमल कुमार दीक्षित, डाॅ आलोक कुमार, डाॅ विवेक रोहिला, डाॅ आशुतोष, डाॅ अपूर्व, किडनी प्रत्यारोपण की समन्वयक सुषमा कोठियाल, अमितव, विजय का विशेष सहयोग रहा

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts