पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में पत्रकारिता के उत्पीड़न पर एनयूजे (इंडिया) ने गृह मंत्री को लिखा पत्र

June 30, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड में पत्रकारिता के उत्पीड़न पर एनयूजे (इंडिया) ने गृह मंत्री को लिखा पत्र

नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उत्तराखंड में पत्रकारिता के दमन को लेकर की जा रही कार्रवाई का विस्तार से खुलासा किया है। साथ ही उनसे अनुरोध किया है कि, उत्तराखंड में जनता की हितों की बात करने वाले पत्रकारों के खिलाफ इस तरह की दमनात्मक कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाई जाए। अन्यथा पत्रकार संगठन आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष रासबिहारी मोहंती ने अपने पत्र में पर्वतजन के संपादक शिव प्रसाद सेमवाल के खिलाफ खबर छापने के परिणाम स्वरुप गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का विरोध जताते हुए कहा है कि, लोकतंत्र में इस तरह की दमनकारी कार्रवाई बिल्कुल भी असहनीय है।

गौरतलब है कि, 2 दिन पूर्व ही वरिष्ठ पत्रकार तथा समाजसेवी उमेश कुमार ने पर्वतजन के संपादक शिव प्रसाद सेमवाल के खिलाफ दर्ज की गई FIR के सम्बंध में गृहमंत्री, सुप्रीम कोर्ट, NUJ नैशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (इंडिया) को ट्विट किया था। ट्विट का संज्ञान लेकर आज पत्रकारों की संस्था NUJ ने गृहमंत्री को पत्र लिख कर सूचित किया था। NUJ ने कहा कि, अगर ये कार्यवाही बंद नहीं की गयी तो देशभर में आंदोलन होगा। उत्तराखंड में कुछ पुलिसवालों ने मुख्यमंत्री के इशारे पर उनका भ्रष्टाचार छुपाने के लिए पत्रकारों को जेल तक भेज दिया और आज भी डराना धमकाना जारी है।

कई पत्रकार मानसिक तनाव में आत्महत्या तक के कगार पर आ चुके है।

उमेश कुमार कहते हैं,-“मैंने तय कर लिया है कि, जब तक इनके कारनामे सप्रीम कोर्ट, प्रेस काउन्सिल, प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री तक निजी तौर पर ना पहुँचा दूँ दम नहीं लूँगा।” FIR जिसको पुलिस 3 महीने से दबाकर बैठी थी, ढूँढ ही लाया मैं। खबर चलाने पर मानहानि का दावा सुना था, किसी बड़े आदमी के इशारे पर इतनी गम्भीर धाराओं में FIR पहली बार सुनी है। इसीलिए कहता हूँ कि, इस राज्य में तानाशाह त्रिवेंद्र रावत ने अघोषित आपातकाल लगा रखा है। अगर आज खड़े ना हुए तो फिर पहाड़ की एक और आवाज़ का पतन कर दिया जाएगा।”

एनयूजे इंडिया के अध्यक्ष रासबिहारी और महासचिव प्रसन्ना मोहंती ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र में बताया है कि, पत्रकार सरकार की नाकामियों को इसलिए बताते हैं कि, ताकि उन्हें ठीक किया जा सके। लेकिन उनके खिलाफ उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में धड़ाधड़ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। अध्यक्ष रासबिहारी ने इसे लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता के खिलाफ बताते हुए इस पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि, उत्तराखंड में पत्रकारिता का जिस तरह से दमन किया जा रहा है, उसको लेकर सिर्फ उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में आक्रोश का माहौल तैयार हो रहा है। गृह मंत्री अमित शाह से एनयूजे इंडिया ने उत्तराखंड में पत्रकारों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान कराए जाने का अनुरोध किया है। ताकि उत्तराखंड में पत्रकार निडर होकर स्वतंत्रता पूर्वक पत्रकारिता कर सकें।


Previous Post

ब्रेकिंग: तीन वरिष्ठ आईपीएस के तबादले

Next Post

एक्सक्लूसिव: पत्नी को पीटता है रिटायर आईपीएस। पुलिस ने किया अनसुना, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Next Post

एक्सक्लूसिव: पत्नी को पीटता है रिटायर आईपीएस। पुलिस ने किया अनसुना, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • संस्कृति, संगीत और आध्यात्म कला महोत्सव नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान का शुभारंभ  कल श्रीनगर गढ़वाल में ::राजयोगिनी पी. के. चंद्रिका दीदी
  • वूमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी के दो मुकाबले शुरू। जानिए खास बात ..
  • बड़ी खबर : मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
  • बड़ी खबर: भू माफ़ियाओं पर डीएम का डंडा ।900 बीघा ज़मीन सरकार में निहित…
  • पढ़ाई के साथ साथ क्रिएटिविटी भी छात्र छात्राओं का करती है सर्वांगीण विकास – ललित जोशी
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!