हादसा: खाई में गिरा पिकअप वाहन। तीन की मौत..

डामटा (उत्तरकाशी): यमुनोत्री हाईवे पर चामी के समीप डामटा में एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वाहन चालक सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। पिकअप वाहन परचून का सामान लेकर मोरी जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू […]

डामटा (उत्तरकाशी): यमुनोत्री हाईवे पर चामी के समीप डामटा में एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वाहन चालक सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। पिकअप वाहन परचून का सामान लेकर मोरी जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन खाई में गिर गया था, जिसमें तीनों शवों को बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी नौगांव, एसआई राजेश कुमार ने तीनों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शवों को सुरक्षित रूप से खाई से बाहर निकालने में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: मानसून सत्र की तैयारी तेज, 26 अक्टूबर से पहले होगा विधानसभा सत्र 

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर धामी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार ने सत्र को 26 अक्टूबर 2026...

बड़ी खबर: ब्रिडकुल के 14 निर्माण कार्यों में आठ पूरे, छह प्रगति पर। फिर भी लागत और भुगतान की जानकारी पर पर्दा

यमुना घाटी में सड़क-पुल परियोजनाओं पर करोड़ों का काम, सूचना मांगने पर जिम्मेदारों की टालमटोल; उच्चाधिकारी से संपर्क के बाद मिली आधी-अधूरी जानकारीपुरोला,...

Related Posts