PM News: PM मोदी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड। बने सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है।22 मार्च को उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

 किसे पीछे छोड़ा?

PM मोदी ने पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।चामलिंग ने कुल 8,930 दिन तक शासन किया था,मोदी अब 8,931 दिन पूरे कर चुके हैं।इस तरह मोदी देश में सबसे लंबे समय तक सरकार के मुखिया बने रहने वाले नेता बन गए हैं।

 कैसे बना यह रिकॉर्ड?

यह रिकॉर्ड पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के कार्यकाल को मिलाकर बना है।

7 अक्टूबर 2001 को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2014 तक लगातार इस पद पर बने रहे, इसके बाद 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने। तब से अब तक वे लगातार इस पद पर कार्यरत हैं।

 लगातार जीत का रिकॉर्ड

PM मोदी का राजनीतिक सफर भी बेहद खास रहा है।

  •  2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने
  •  इसके बाद लगातार तीन बार चुनाव जीतकर सत्ता में लौटे
  •  अब तक अपने पूरे कार्यकाल में एक भी चुनावी हार नहीं झेली

ये भी पढ़े:

Dhami Cabinet News:  मंत्रियों को बांटे विभाग। देखें लिस्ट..

 CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि , प्रधानमंत्री  Narendra Modi जी को स्वतंत्र भारत के इतिहास में सरकार के प्रमुख के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपका अद्वितीय नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके मार्गदर्शन में देश निरंतर प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

आपके विकसित भारत 2047 के संकल्प में उत्तराखंड भी निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर होकर अपना योगदान दे रहा है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

क्यों खास है यह उपलब्धि?

विशेषज्ञों के मुताबिक, इतने लंबे समय तक सरकार के प्रमुख के रूप में बने रहना भारतीय राजनीति में बेहद दुर्लभ माना जाता है।

यह न केवल राजनीतिक स्थिरता दर्शाता है,बल्कि नेतृत्व क्षमता और जनसमर्थन का भी बड़ा संकेत है।

ये भी पढ़े:

Uttarakhand News: नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का आरोप। 3 पर केस दर्ज

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts