Uttarakhand News: नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का आरोप। 3 पर केस दर्ज

देहरादून। उत्तराखंड के डोईवाला क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर उत्तराखंड पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू […]

देहरादून।
उत्तराखंड के डोईवाला क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगा है।

पीड़िता की मां की शिकायत पर उत्तराखंड पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मामला देहरादून जिले के डोईवाला थाना क्षेत्र का है, जहां नाबालिग अपनी मां और भाई के साथ किराए के मकान में रहती है।

पड़ोस में रहने वाले परिवार से पहले दोनों के बीच अच्छे संबंध थे और घर आना-जाना भी था। आरोप है कि इसी परिचय का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने नाबालिग को अपने प्रभाव में लेना शुरू किया।

Dhami Cabinet News:  मंत्रियों को बांटे विभाग। देखें लिस्ट..

 प्रेमजाल और धर्म परिवर्तन का आरोप

शिकायत के अनुसार, मां की गैरमौजूदगी में आरोपी युवक घर आता था और नाबालिग से मिलता था।

इस दौरान वह उसे अपने प्रेमजाल में फंसाने के साथ-साथ एक विशेष धर्म से जुड़े तौर-तरीके अपनाने के लिए प्रेरित करता था धीरे-धीरे किशोरी पर इसका असर पड़ने लगा और वह आरोपी की बातों को मानने लगी। पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राणा के अनुसार, 21 मार्च की शाम शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 जांच जारी

मामले की जांच उपनिरीक्षक भावना को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डोईवाला का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी, लेकिन फिलहाल प्रशासन इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से ले रहा है।

Uttarakhand Fake Hallmark Scam:  नकली सोने का बड़ा खेल बेनकाब।फर्जी हॉलमार्क गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

Gold-Silver Price Today : करवाचौथ पर लुढ़के सोना-चांदी के दाम, जानिए ताजा अपडेट

Gold Silver Price Today: करवाचौथ के मौके पर सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से अहम अपडेट सामने आया है।...

बड़ी खबर : पंजाब की तीर्थ यात्रा योजना पर सियासी घमासान । हरिद्वार में 115 बसों के चालान, 15 सीज

हरिद्वार में दूसरे राज्यों से आने वाली बसों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति में विवाद तेज हो गया...

Related Posts