मौसम अपडेट : दून सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट …

उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही पहाड़ों में कई जगह बारिश कहर भी बरपा रही है।

आज फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

इसके अलावा देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की आशंका है। 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts