शर्मसार : युवती ने लगाया युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल – पौड़ी जनपद के चौबट्टाखाल विधानसभा के सतपुली तहसील अंतर्गत 20 वर्षीय युवती ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस सबंध में युवती के परिजनों ने एसडीएम से कार्यवाही करने की मांग की है।  साथ ही युवती ने युवक पर जान से मारने […]

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल –

पौड़ी जनपद के चौबट्टाखाल विधानसभा के सतपुली तहसील अंतर्गत 20 वर्षीय युवती ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस सबंध में युवती के परिजनों ने एसडीएम से कार्यवाही करने की मांग की है। 

साथ ही युवती ने युवक पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि पहले तो युवक द्वारा उसके साथ शादी का वादा किया गया। जिसके बाद युवक ने बहला फुसलाकर युवती के साथ शारीरिक सबंध बनाया और जब युवती गर्भवती हो गई तो शादी से इंकार कर दिया। 

युवती व उसके परिजनों का कहना है कि युवक द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। बताया कि युवक के उंची जाति होने व उसकी निचली जाती होने के चलते मानसिक तौर पर भी उसको परेशान किया जा रहा है। 

वहीं पूरे मामले को लेकर एसडीएम सतपुुली ने बताया कि तहसीलदार को जॉच के र्निदेश दे दिये गये हैं। साथ ही युवती व उसके परिजनों की सुरक्षा के लिये राजस्व निरिक्षक को र्निदेशित किया गया है। 

मामले में राजस्व पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है।जल्द आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts