बड़ी खबर : निर्माणाधीन मकान गिरने से घायल हुए दो लोग। एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के टनकपुर में एक निर्माणाधीन मकान की छत देर रात ढहने से घायल दो लोगों का एस.डी.आर.एफ.ने सफल रैस्क्यू किया । दोनों मजदूरों के तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया ।       चंपावत जिले के टनकपुर स्थित पीलीभीत मार्ग में एक मकान का निर्माण हो रहा था । मकान में शटरिंग और लिंटर दोनों […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के टनकपुर में एक निर्माणाधीन मकान की छत देर रात ढहने से घायल दो लोगों का एस.डी.आर.एफ.ने सफल रैस्क्यू किया । दोनों मजदूरों के तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया ।

      चंपावत जिले के टनकपुर स्थित पीलीभीत मार्ग में एक मकान का निर्माण हो रहा था । मकान में शटरिंग और लिंटर दोनों डाली गई थी । 

लिंटर के बोझ को शटरिंग झेल नहीं सकी और गिर गई जिसमें बुधवार देररात मुआयना करते समय दो मजदूर दब गए । लोगों ने इसकी सूचना टनकपुर थाने को दी। थाने की सूचना पर एस.डी.आर.एफ.की टीम तत्काल रैस्क्यू के लिए अपने उपकरणों संग पहुंच गई। 

निर्माणाधीन घर के बेसमेंट में फंसे दोनों लोगों को रैस्क्यू टीम ने क्रेन के माध्यम से बाहर निकाला । दोनों लोग शटरिंग के साथ सीमेंट के कांक्रीट में दब गए थे, जिन्हें स्ट्रेचर में बांधकर बाहर निकाला गया। देररात हुई इस घटना के बाद मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया । एसडी आर एफ रैस्क्यू टीम में जीतेन्द्र गिरी, प्रवेश नगर कोटी, नितेश खेतवाल, नवीन पोखरिया, अजय बोरा और कृष्णा रावत शामिल रहे ।

Also Read This

ब्रेकिंग: किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में हुए चुनाव की मतगणना नहीं करने को लेकर राज्य चुनाव आयोग...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री। इन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह पद अजय...

Related Posts