पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home हेल्थ

नैनीताल में फ्लू टैस्ट कराने पहुंचे 4 लोगों का रैपिड ऐंटीजेंट टैस्ट पॉजिटिव

July 15, 2020
in हेल्थ
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

नैनीताल में फ्लू टैस्ट कराने पहुंचे 4 लोगों का रैपिड ऐंटीजेंट टैस्ट पॉजिटिव

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल में सामान्य फ्लू का इलाज कराने आए लोगों में से कुछ लोगों के रैंडम रैपिड टैस्ट लिए गए। जिनमें से चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए। अस्पताल ने उन्हें सीधे इलाज के लिए हल्द्वानी के एस.टी.एच.भेज दिया है और इनके सम्पर्कों की तलाश शुरू कर दी है। नैनीताल में स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर समेत कुल छह लोगों का टैस्ट पिछले दिनों पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आने वाले 30 लोगों का टैस्ट किया गया था। इनमें से बीती शाम 24 लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव आई थी, जबकि छह लोगों की रिपोर्ट रोक दी गई।

आज अस्पताल में सामान्य फ्लू टैस्ट करने के लिए लगाए गए कैम्प में पहुंचे लोगों का अस्पताल प्रबंधन ने कुछ लोगों को चिन्हित कर रैपिड ऐंटीजेंट टैस्ट करवाया। आधे घंटे में आई रिपोर्ट में चार लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 45 वर्षीय युवक पुलिस लाइन का नाई है। एक 30 वर्षीय होटल कर्मी है, जो होटल बन्द होने के कारण अन्यत्र काम कर रहा है। पॉजिटिव पाए गए दो अन्य लोग मॉल रोड के रहने वाले 35 वर्षीय किशोरी और 68 वर्षीय अधेड़ हैं। पुलिस लाइन में नाई का काम करने वाले के कारण पुलिस महकमे में हड़कंप है। पुलिस उसके कॉन्टेक्ट समेत अन्य पॉजिटिव लोगों के सम्पर्कों की तलाश में जुट गई है। अस्पताल के पी.एम.एस.के एस धामी ने बताया कि, फिलहाल अस्पताल की कोविड19 टीम ने चारों को इलाज के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है।


Previous Post

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी। ऊधमसिंहनगर के ॠषित ने किया टाॅप

Next Post

अज्ञात ने सोशल मीडिया पर फैलाई लॉकडाउन की फेक न्यूज़

Next Post

अज्ञात ने सोशल मीडिया पर फैलाई लॉकडाउन की फेक न्यूज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: दून में ऑटोमेटिक पार्किंग से मिलेगी जाम से राहत। तीन स्थानों पर 246 वाहनों की सुविधा तैयार
  • बड़ी खबर: उपभोक्ता आयोगों में खाली पदों से गहराया संकट। नवंबर से 11 जिलों में थम जाएगी न्याय प्रक्रिया
  • टीएचडीसीआईएल का HRD सेंटर बना ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’। SHRM इंडिया ने दी राष्ट्रीय स्तर की मान्यता
  • हादसा: देवीधर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार। चार लोग घायल
  • बड़ी खबर: दून की धड़कन ‘घंटाघर’ का हो रहा भव्य सौंदर्यीकरण..
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!