SBI PO Recruitment 2026: स्टेट बैंक में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती। आवेदन शुरू, पढ़े डिटेल्स

SBI PO Recruitment 2026 | SBI PO Online Form 2026 | SBI Bank PO Examination 2026 | SBI Bank PO Notification 2026

SBI PO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1500 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी।

एसबीआई पीओ भर्ती देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग भर्तियों में से एक मानी जाती है। चयनित उम्मीदवारों को देशभर में विभिन्न शाखाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

SBI PO Online Form 2026: किस वर्ग में कितनी वैकेंसी?

एसबीआई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

श्रेणीपद
सामान्य (General)588
ओबीसी390
एससी234
एसटी144
ईडब्ल्यूएस144
कुल1500

SBI Bank PO Examination 2026: आयु सीमा 

एसबीआई पीओ भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल 2026 के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

  • ओबीसी: 3 वर्ष
  • एससी/एसटी: 5 वर्ष
  • दिव्यांग उम्मीदवार: 10 वर्ष

SBI Bank PO Notification 2026: शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।

इसके अलावा उम्मीदवारों को एसबीआई द्वारा निर्धारित अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा।

SBI PO Recruitment 2026: तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

एसबीआई पीओ भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।

फेज-1: प्रारंभिक परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषय:

  • अंग्रेजी भाषा
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  • रीजनिंग एबिलिटी

परीक्षा की अवधि 1 घंटा होगी।

फेज-2: मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

मुख्य परीक्षा में:

  • कुल 170 प्रश्न
  • 200 अंक
  • परीक्षा अवधि 3 घंटे

फेज-3: इंटरव्यू और अन्य मूल्यांकन

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

SBI Bank PO Notification 2026: कब होंगी परीक्षाएं?

एसबीआई द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार:

  • फेज-1 परीक्षा: अगस्त 2026
  • फेज-2 परीक्षा: सितंबर 2026
  • फेज-3 परीक्षा: अक्टूबर या नवंबर 2026

SBI Bank PO Notification 2026:आवेदन शुल्क 

एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी छूट दी गई है।

वहीं सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

SBI PO Recruitment 2026 : ऐसे करें आवेदन

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • SBI PO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

सम्बंधित खबरें:

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts