Indian Bank SO Recruitment 2026: 350 पदों पर भर्ती, कल आवेदन की अंतिम तारीख —जल्दी करें अप्लाई

Indian Bank SO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Indian Bank ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के तहत 350 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कल इसकी लास्ट डेट है अगर आपने अभी तक भी आवेदन नहीं किया तो आज ही आवेदन कर दें।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आईटी, फाइनेंस, क्रेडिट, रिस्क मैनेजमेंट, HR और मार्केटिंग जैसे कई विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 8 अप्रैल 2026
    अंतिम तिथि: 28 अप्रैल 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

कुल पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद भरे जाएंगे। प्रमुख पदों में शामिल हैं:

  • मैनेजर (क्रेडिट, फाइनेंस, मार्केटिंग, HR)
  • सीनियर मैनेजर (क्रेडिट, फाइनेंस)
  • असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी, सिविल इंजीनियर, आर्किटेक्ट)
  • वेल्थ मैनेजमेंट और IT स्पेशलिस्ट

पात्रता मानदंड

उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव होना जरूरी है।

  • योग्यता और आयु सीमा की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी।
  • एक उम्मीदवार केवल एक पद के लिए ही आवेदन कर सकता है।

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. SO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
  4. आवेदन फॉर्म भरें
  5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  6. शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
  7. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें

Also Read This:

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts