PNB Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 पदों पर भर्ती । ₹85,920 तक सैलरी

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए 20 जुलाई 2026 से ऑनलाइन […]

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इस भर्ती के लिए 20 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकेंगे और चयन राज्यवार एवं श्रेणीवार मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

PNB LBO Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू20 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि9 अगस्त 2026
संभावित ऑनलाइन परीक्षाअगस्त/सितंबर 2026

किस राज्य में कितनी वैकेंसी?

PNB द्वारा कुल 545 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रमुख राज्यों में रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है—

राज्यपदस्थानीय भाषा
असम85असमिया/बोडो
पश्चिम बंगाल80बंगाली
कर्नाटक78कन्नड़
गुजरात77गुजराती
महाराष्ट्र67मराठी
तमिलनाडु51तमिल
तेलंगाना41तेलुगु
अन्य राज्यशेष पदसंबंधित स्थानीय भाषा

शैक्षणिक योग्यता / आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन के समय डिग्री या अंतिम वर्ष की मार्कशीट उपलब्ध होनी चाहिए।

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग को आयु में छूट

  • SC/ST – 5 वर्ष
  • OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) – 3 वर्ष
  • PwBD – 10 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक – 5 वर्ष
  • 1984 दंगा प्रभावित – 5 वर्ष

अनुभव और स्थानीय भाषा जरूरी

उम्मीदवार के पास स्नातक के बाद कम से कम एक वर्ष का अनुभव किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में क्लर्क या अधिकारी के रूप में होना चाहिए।

इसके अलावा जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान अनिवार्य होगा।

PNB LBO Salary 2026

चयनित उम्मीदवारों को ₹48,480 से ₹85,920 प्रति माह का वेतन मिलेगा।

इसके अलावा कर्मचारियों को—

  • महंगाई भत्ता (DA)
  • मकान किराया भत्ता (HRA)
  • सिटी कंपनसेटरी अलाउंस (CCA)
  • मेडिकल सुविधा
  • लीव फेयर कंसेशन (LFC)
  • अन्य बैंकिंग भत्ते और सुविधाएं

का लाभ भी मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होगा—

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  2. दस्तावेज सत्यापन (स्क्रीनिंग)
  3. स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (LLPT), यदि लागू हो
  4. व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview)

नियुक्ति की प्रमुख शर्तें

  • चयनित उम्मीदवारों की 2 वर्ष की प्रोबेशन होगी।
  • चयनित राज्य में 9 वर्ष तक या SMGS-IV में प्रमोशन होने तक कार्य करना होगा।
  • उम्मीदवारों को 3 वर्ष की सेवा का बॉन्ड भरना होगा। समय से पहले नौकरी छोड़ने पर ₹2 लाख का भुगतान करना होगा।
  • जॉइनिंग के समय उम्मीदवार का CIBIL स्कोर कम से कम 680 होना अनिवार्य होगा।

आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्क
SC/ST/PwBD₹59
सामान्य/OBC/EWS एवं अन्य₹1,180

PNB LBO Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Recruitments/Careers सेक्शन खोलें।
  • New Registration पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Also Read This

डबल मर्डर :पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या कर जंगल में दफनाए शव

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर...

DA Hike : कब होगा डीए बढ़ोतरी का ऐलान ! एक करोड़ कर्मचारी और पेंशनर्स कर रहे बेसब्री से इंतज़ार 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts