पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

पुस्तक प्रेमियों को किताबों से जोड़ने की रंग ला रही समय साक्ष्य की मुहिम

April 25, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। लॉकडाउन काल में पाठकों और पुस्तक प्रेमियों को किताबों से जोड़ने की समय साक्ष्य की मुहिम रंग ला रही है। फेसबुक पर समय साक्ष्य लाइव नाम से शुरू की गई यह सीरिज समय साक्ष्य के पेज पर रोज शाम को चार बजे शुरू होती है, जिसमें प्रतिदिन एक नये लेखक के जीवन और उसके साहित्य से पाठकों को रूबरू कराया जाता है।

इस मुहिम के तहत अब तक 17 लेखकों की 31 किताबों की चर्चा हो चुकी है। अब तक विख्यात कथाकार विद्यासागर नौटियाल, मोहन थपलियाल, दिनेश कर्नाटक, शशिभूषण बडोनी, हेमचन्द्र सकलानी, सुशील उपाध्याय, प्रताप सिंह ‘मासाप’, अशोक कण्डवाल, महावीर रवांल्टा, मुकेश नौटियाल, अनिल कार्की, मनीषा अग्रवाल, गीता गैरोला, माया गोला, नूतन डिमरी गैरोला, तथा दीवा भट्ट की किताबों पर चर्चा हुई है।
समय साक्ष्य लाइव साहित्यकारों और पाठकों को खूब पसंद आ रहा है। देश भर से साहित्यकार व पुस्तक प्रेमी लाइव में जुड़कर पुस्तकों के बारे में चर्चा करते हैं। इस लाइव में प्रतिदिन दुनिया के अलग-अलग भागों के पाठकों के अतिरिक्त लंदन, मुम्बई, दिल्ली, नेपाल, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, गोपेश्वर, हल्द्वानी, नरेन्द्रनगर, अल्मोड़ा, पौड़ी, उत्तरकाशी सहित अनेक स्थानों से लोग जुड़ रहे हैं। समय साक्ष्य लाइव चर्चा में अब तक जिन किताबों की चर्चा हुई है, उनमें उत्तराखंड मूल के इक्यावन चर्चित साहित्यकारों के साक्षात्कार का संग्र्रह भेद खोलेगी। बात ही, विद्यासागर नौटियाल की सम्पूर्ण कहानियां, मोहन थपलियाल की सम्पूर्ण कहानियां, किस्से मीडिया के, मीडिया का कबीरपंथ, डूबती टिहरी की आखिरी कविताएं, कोई एक खिड़की तथा अन्य कहानियां, गांव और किसान, कालड़ी से केदार, पलायन से पहले, अपनी माटी अपना बचपन, कैसे-कैसे लोग, मल्यो की डार, रास्ते अधूरे नहीं तथा कितने रंग की बातें आदि पुस्तकें शामिल हैं।


लाइव चर्चा में वरिष्ठ कथाकार सुभाष पंत, पूर्व मुख्य सचिव नृप सिंह नपल्च्याल, मुकेश नौटियाल, अनिल कार्की, शादाब अली, महेश पुनेठा, रुचि बहुगुणा उनियाल, विजय भट््ट, शिखा वार्ष्णेय, नीलम नवीन, दिनेश कंडवाल, मनोज इष्टवाल, राजेश पाल, विनोद बग्याल, रीना पंत, मदन मोहन कण्डवाल, जागेश्वर जोशी, रोहित कौशिक, कुसुम भट्ट सहित अनेक लेखक व पाठक निरन्तर जुड़ रहे हैं।
समय साक्ष्य फेसबुक लाइव के संचालक प्रवीन कुमार भट्ट ने कहा प्रतिदिन आयोजित हो रहा यह लाइव साहित्यकारों और पाठकों के बीच धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है। डेढ़ से दो घंटे चलने वाली चर्चा में प्रतिदिन 200-700 लोग तक जुड़ जाते हैं। लाइव चर्चा में अब तक कहानी, कविता, उपन्यास, यात्रा वृतांत, पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार, समीक्षा, आलोचना, संस्मरण, नाटक सहित लगभग सभी विधाओं पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि इस चर्चा को निरन्तर जारी रखा जाएगा।
समय साक्ष्य लाइव में शुक्रवार, 24 अप्रैल, शाम 4 बजे युवा कवि, अनेक फिल्मी गीतों के लेखक, बॉम्बर्स वेब सीरीज और होस्टल जैसी वेबसीरीज के लेखक Lavraj के पहले कविता संग्रह डुंचा पर चर्चा होगी। लवराज उन चर्चित युवा कवियों में शामिल हैं, जिनकी कविताओं को पाठको का खूब प्यार मिला है। गहरे संदर्भो के कवि हैं लवराज। इनके अलावा लवराज चर्चित संगीत बैंड पांडवाज के लिए भी गीत लिख रहे हैं। दिग्विजय परिहार का गाया गाना शम्भु भी लवराज ने ही लिखा है। लवराज ऐड फिल्में भी लिखते हैं। अब तक किआ मोटर्स, किसान और टॉपर जैसे चर्चित कैंपेन लिख चुके हैं। इन दिनों चर्चित अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दक्की की एक फ़िल्म के गीत लिख रहे हैं। नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार के लिए वेबसीरीज लिख रहे हैं। ज़ी म्यूजिक के साथ भी सक्रिय हैं और साथ ही अपनी माटी के कुमाऊँनी गीत भी लिख रहे हैं।
समय साक्ष्य लाइव में शनिवार, 25 अप्रैल, शाम 4 बजे युवा कवि व शिक्षक Shankar Joshi Kumaoni Kavi के पुस्तक “गांव की यादें ट्रैन तक” के साथ ही उनके रचनाकर्म पर बात होगी। साथ ही शंकर जोशी अपनी माटी के कुमाऊँनी गीत भी लिख रहे हैं। इस प्रतिभाशाली युवा कवि के जीवन और कविताओं से संबंधित चर्चा में शामिल रहिये। कविता पाठ भी होगा।


Previous Post

पॉलीथिन पर पहले खुद लगाया बैन, अब उल्लंघन करने से नहीं चैन

Next Post

वीडियो: "भूखा हूँ भोजन दो" कहा और घर भरना शुरू किया। हुआ चालान

Next Post

वीडियो: "भूखा हूँ भोजन दो" कहा और घर भरना शुरू किया। हुआ चालान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • दु:खद हादसा- गौरीकुंड के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, 23 माह के बच्चे समेत 7 की मौत
  • संस्कृति, संगीत और आध्यात्म कला महोत्सव नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान का शुभारंभ  कल श्रीनगर गढ़वाल में ::राजयोगिनी पी. के. चंद्रिका दीदी
  • वूमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी के दो मुकाबले शुरू। जानिए खास बात ..
  • बड़ी खबर : मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
  • बड़ी खबर: भू माफ़ियाओं पर डीएम का डंडा ।900 बीघा ज़मीन सरकार में निहित…
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!