बड़ी खबर: पंचायती चुनाव के बीच फायरिंग का वीडियो वायरल । देखें..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के बेतालघाट में पंचायती चुनावों के बीच भीड़ में से फायरिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऊत्तराखण्ड में आज जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुखों के अध्यक्ष पद के मतदान चल रहे हैं। नैनीताल जिले में बेतालघाट ब्लॉक के प्रमुख चुनाव में एक निर्दली कांग्रेस समर्थित और सत्तारूढ़ […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के बेतालघाट में पंचायती चुनावों के बीच भीड़ में से फायरिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ऊत्तराखण्ड में आज जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुखों के अध्यक्ष पद के मतदान चल रहे हैं। नैनीताल जिले में बेतालघाट ब्लॉक के प्रमुख चुनाव में एक निर्दली कांग्रेस समर्थित और सत्तारूढ़ भाजपा के अध्यक्ष उम्मीदवारों के चुनाव के बीच अचानक तीन फ़ायरों से माहौल बिगड़ गया।

बताया गया है कि बेतालघाट ब्लॉक कार्यालय से कुछ दूरी पर एक दल विशेष के कार्यकर्ता ने तीन हवाई फायर कर दी। भारी भीड़ के बीच हुई इस फायरिंग से समर्थकों, तमाशबीनों और हुड़दंगियों में भगदड़ मच गई।
दरअसल ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में बी.डी.सी.सदस्य वोट डालने के लिए जा रहे थे। इस दौरान कोई पक्ष उन्हें बूथ तक पहुंचाने और कुछ लोग उन्हें बूथ तक पहुंचने से रोकने के लिए मौजूद थे। इस दौरान वहां हल्का फुल्का हंगामा हुआ तो भीड़ जुट गई और अचानक किसी व्यक्ति ने बंदूक निकालकर तीन हवाई फायर कर दी। ये वीडियो वायरल होने से राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts