ब्रेकिंग: दून जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस ने किया अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्ज़ा

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा झटका देते हुए दोनों अहम पद अपने नाम कर लिए।

अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सुखविंदर कौर ने भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी और दो बार की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी मधु चौहान को को हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की। इस जीत के साथ जिला पंचायत में कांग्रेस का दबदबा और मजबूत हो गया है।

अध्यक्ष पद के लिए कुल 16 सदस्यों का समर्थन जरूरी था। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उनके पास पहले से ही बहुमत मौजूद था, जबकि भाजपा पूरे चुनाव अभियान के दौरान समीकरण साधने में लगी रही, लेकिन सभी रणनीतियां विफल हो गईं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts