पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत ली तिरंगा लगाने की शपथ

August 11, 2022
in पर्वतजन
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत ली तिरंगा लगाने की शपथ
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लोगों से हर घर तिरंगा आन्दोलन को मजबूत करने की अपील की है। इस वर्ष जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हें, इस कड़ी में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्र म के माध्यम से फेकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की।  

    बुधवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेल नगर कैंपस के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ उदय सिंह रावत व कुलसचिव डॉ दीपक साहनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कुलपति डॉ उदय सिंह रावत ने इस अवसर पर देश की आजादी में अहम योगदान प्रदान करने वाले अमर शहीदों के बलिदान को याद किया। उन्होंने सभी फेकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं का आह्वान किया और कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गई मुहिम को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। 

    स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज के संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने देश प्रेम के गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. विंग के  छात्र-छात्राओं ने नुक्कड. नाटक के माध्यम से भारतीय सेना के वीर शहीदों व उनके परिवारों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का भी संदेश दिया गया। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ दीपक साहनी ने घरों व कार्यालयों व अन्य भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बारे में विधिक जानकारियां सांझा की। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एन.एस.एस. समनव्यक डॉ दीपक सोम ने कहा कि देशप्रेम व राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण से यह वर्ष बेहद महत्वपूर्णं है। देश भर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को विशेष रूप से मनाया जा रहा है, इसी श्रृंखला में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यलाय आजादी के अमृत महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ प्रीति तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज के स्वर्णिम इतिहास व ध्वज में हुए समसामयिक परिवर्तनों से अवगत करवाया। मंच संचालन छात्र स्वर्णिम व छात्रा दीपिका ने किया। एन.एस.एस. की समन्वयक डॉ गीता रावत ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में  संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रिया पाण्डे, एन.सी.सी. ऑफिसर लेफ्टिनेंट अनुष्का काला, गणेश डबराल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ मनोज गहलोत, डॉ कुमुद सकलानी, डॉ पारुल गोयल सहित सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, फेकल्टी सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


Previous Post

बड़ी खबर : अपर निजी सचिव के गिरफ्तारी के बाद पेपर लीक मामले में शामिल अभ्यर्थीयों पर कसेगा शिकंजा

Next Post

बड़ी खबर : UKSSSC के पूर्व अध्यक्ष का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल। लंबे समय से चल रहा फर्जीवाड़े का खेल

Next Post
झटका : UKSSSC ने 8 भर्ती परीक्षाओं पर लगाई रोक

बड़ी खबर : UKSSSC के पूर्व अध्यक्ष का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल। लंबे समय से चल रहा फर्जीवाड़े का खेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • हादसा: केदारनाथ जा रही 35 यात्रियों से भरी बस पलटी। कई हुए घायल ..
  • एक्शन:  तीन स्टोन क्रेशरो के रवनो के ऑनलाइन पोर्टल खनन विभाग ने किए बंद ..
  • ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले ..
  • बड़ी खबर: दून समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट। छ: दिन पहले प्रदेश में दस्तक देगा मानसून ..
  • बड़ी खबर: धामी कैबिनेट आज।  कई अहम निर्णयों पर लगेगी मुहर 
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!