ब्रेकिंग : छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगित। देखें आदेश ..

देहरादून। उत्तराखंड में होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन (जूनियर एवं माध्यमिक स्तर) छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 12 अगस्त 2025 को प्रदेश के 347 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होनी थी। राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा 12 अगस्त के लिए जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ […]

देहरादून। उत्तराखंड में होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन (जूनियर एवं माध्यमिक स्तर) छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 12 अगस्त 2025 को प्रदेश के 347 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होनी थी।

राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा 12 अगस्त के लिए जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कदम छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

अपर निदेशक, एससीईआरटी, उत्तराखंड, देहरादून पदमेन्द्र सकलानी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि परीक्षा की नई तिथि और आगे के निर्देश जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है, जिसके कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगित करने का फैसला विद्यार्थियों और अभिभावकों दोनों के लिए राहत भरा है।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts