बड़ी खबर : अपर निजी सचिव के गिरफ्तारी के बाद पेपर लीक मामले में शामिल अभ्यर्थीयों पर कसेगा शिकंजा

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में अब तक एसटीएफ में कुल 15 लोगों की गिरफ्तारी कर ली है। एसटीएफ ने साफ किया कि इस खेल में जो भी अभ्यर्थी शामिल है उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। पेपर लीक में बुधवार को उत्तराखंड एसटीएफ ने सचिवालय में कार्यरत लोक निर्माण एवं वन […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में अब तक एसटीएफ में कुल 15 लोगों की गिरफ्तारी कर ली है। एसटीएफ ने साफ किया कि इस खेल में जो भी अभ्यर्थी शामिल है उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

पेपर लीक में बुधवार को उत्तराखंड एसटीएफ ने सचिवालय में कार्यरत लोक निर्माण एवं वन विभाग में अपर निजी सचिव गौरव चौहान को बुलाया था।

उत्तराखंड एसटीएफ ने इस केस को लेकर गौरव चौहान के बयान दर्ज किए हैं, जिसके बाद पुख्ता के चलते एसटीएफ ने निजी सचिव गौरव चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

14 आरोपियों से हुए पूछताछ और साक्ष्य के आधार पर ही उत्तराखंड एसटीएफ ने गौरव चौहान को गिरफ्तार किया है।

अब एसटीएफ द्वारा इस खेल में शामिल होकर यूकेएसएसएससी की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों पर भी जल्द ही शिकंजा कसने वाला है।जल्द ही उत्तराखंड एसटीएफ ऐसे अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग: किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में हुए चुनाव की मतगणना नहीं करने को लेकर राज्य चुनाव आयोग...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री। इन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह पद अजय...

Related Posts