पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जुटे देश विदेश के योग साधक

September 4, 2023
in पर्वतजन
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जुटे देश विदेश के योग साधक
ShareShareShare

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ योगिक सांइस एवम् नैचूुरोपैथी एवम्  योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्तवावधान में नेशनल योगा चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। देश के 18 राज्यों से आए योग के छात्र-छात्राओं, योग शिक्षकों व योग साधकों ने राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसके अलावा अमेरिका, वियतनाम, ब्राजील, आस्ट्रेलिया, इजिप्ट, चेक गणराज्य से भी योग साधक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उपस्थित रहे।  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारत सरकार की योग मुहिम को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने एसजीआरआर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सभी योग साधकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। 

शनिवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के आॅडिटोरियम में दो दिवसीय राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के समन्वयक डाॅ आर.पी.सिंह, विश्वविद्यालय के मुख्य कुलानुशासक एवम् प्रवक्ता मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि प्रो बलवंत सिंह, प्रेसीडेंट, महाराष्ट्र स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से किया। देश के 18 राज्यों से 180 प्रतिभागी, 40 रैफरी एवम् निर्णायक मंडल के 10 सदस्य इस आयोजन में शामिल हैं। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारत सरकार ने योग और आर्युवेद समेत समस्त प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों के ज्ञान को संरक्षित एवम् सवंर्धित करने के लिए मुहिम चलाई हुई है। इस मुहिम में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का एक छोटा सा प्रयास है। योग अनुशासन सिखाता है। योग स्वयं के साथ दूसरांे के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है। योग केवल आसन और प्राणायाम तक ही सीमित नहीं है। योग का क्षेत्र बेहद व्यापक है, योग एक साधना है जो हमें नकारात्मक से सकारात्मकता की ओर ले जाने का महामंत्र है। 

महाराष्ट्र योग स्पोटर््स फाउंडेशन के प्रसीडेंट प्रो. बलवंत सिंह ने कहा कि योग ज्ञान को चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा व चिकित्सा सांइस के साथ जानना समझना बेहद रोचक व ज्ञानवर्धक है। यह सर्वसमाज के हित से जुड़ा विषय है। यदि योग को जन जन तक पहुंचाना है तो योग के व्यावहारिक पक्ष के साथ साथ व्यावसायिक पक्ष को भी मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। 

देश के 18 राज्यों से आए योग छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व योग साधकों ने आकर्षक योगासनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का मुख्याकर्षण संगीत के साथ कलात्मक योग प्रदर्शन रहा। जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखण्ड, हरियाणा, ाजस्थान, नई दिल्ली, गुजरात, असम, बिहार, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश से विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन के जनरल सेक्रेट्री डाॅ शिवम मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय स्कूल आॅफ योगिक सांइस एवम् नैचूुरोपैथी की संकायाध्यक्ष डाॅ सरस्वती काला, विभागाध्यक्ष एवम् स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष, डाॅ कंचन जोशी, डाॅ अनिल थपलियाल, डाॅ सुरन्द्र प्रसाद रयाल, डाॅ सुनील कुमार श्रीवास, डाॅ बृजेन्द्र सिंह, डाॅ मालविका कांडपाल ने भी महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Previous Post

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के प्रागंण से विश्वकल्याण के लिए बही योगधारा

Next Post

बड़ी खबर: "खुद ही मुजरिम, खुद ही वकील और खुद ही जज"। सरकारी धन को ठिकाने लगाने का गजब का खेल

Next Post
बड़ी खबर: “खुद ही मुजरिम, खुद ही वकील और खुद ही जज”। सरकारी धन को ठिकाने लगाने का गजब का खेल

बड़ी खबर: "खुद ही मुजरिम, खुद ही वकील और खुद ही जज"। सरकारी धन को ठिकाने लगाने का गजब का खेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन: दून में चौकी प्रभारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..
  • हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार। एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • बिग ब्रेकिंग: चार IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। पढ़े ..
  • बड़ी खबर : जमीनी धोखाधड़ी के 29 मामले में मुकदमा दर्ज। पढ़ें पूरी खबर..
  • मनरेगा घोटाले में फंसे 50 ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक। फर्जी मजदूर हुए गायब
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!