श्री महंत इदिरेश अस्पताल को पीएनबी ने सीएसआर गतिविधि के अन्तर्गत भेंट किए 2 वेंटीलेटर

देहरादून। पंजाब नेशनल बैंक की देहरादून इकाई ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इमरजेंसी के लिए 2 वेंटीलेटर भेंट किए। सीएसआर गतिविधि के अन्तर्गत पीएनबी की ओर से भेंट किए गए वेंटीलेटरों का लाभ गम्भीर मरीजों की जीवनरक्षा हेतु मिलेगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने पंजाब नेशनल बैंक […]

देहरादून। पंजाब नेशनल बैंक की देहरादून इकाई ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इमरजेंसी के लिए 2 वेंटीलेटर भेंट किए। सीएसआर गतिविधि के अन्तर्गत पीएनबी की ओर से भेंट किए गए वेंटीलेटरों का लाभ गम्भीर मरीजों की जीवनरक्षा हेतु मिलेगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने पंजाब नेशनल बैंक के प्रति आभार व कृतज्ञता व्यक्त की। 

इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रेडियर) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने कहा पंजाब नेशनल बैंक ने सीएमआर गतिविधि की ओर से समाज हित में यह सराहनीय प्रयास किया है। निश्चिित रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले गम्भीर रोगियों की जीवन रक्षा में इन वेंटीलेटरों की सुविधा का लाभ मिलेगा। 

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी सर्किल हेड (एजीएम) सर्किल आॅफिस देहरादून ईस्ट प्रियरंजन, पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर कंचन लौहानी, पीएनबी के चीफ मैनेजर राकेश शर्मा, सीनियर मैनेजर मुकेश गोयल सहित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता, डाॅ. प्रशांत जैन,  मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी भूपेन्द्र रतूड़ी, डिप्टी सीनियर पीआरओ सचिन शर्मा, नर्सिंग स्टाफ विशम्भर, एल्डो आदि उपस्थित थे।

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts