पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

प्रवासियों के समर्थन में ‘थाली बजाओ उत्तराखंड सरकार जगाओे’ अभियान

रोज रात आठ बजे दो मिनट तक बजाएंगे थाली

April 29, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

जगदम्बा कोठारी/रूद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग के जन अधिकार मंच ने बाहरी प्रदेशों और उत्तराखंड के अलग-अलग जनपदों में फंसे उत्तराखंड के लोगों की वापसी के लिए “थाली बजाओ आंदोलन” चलाने का निर्णय लिया है। मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रवासी लोगों को वापस लाने के प्रति उदासीन है। सरकार को जगाने के लिए हमें थाली बजानी है। सरकार युवाओं को वापस नहीं लाती तब तक हर रोज शाम को आठ बजे थाली बजाकर विरोध दर्ज करना है।

वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार ने की आठ बजे रोशनी की अपील

वरिष्ठ पत्रकार तथा प्रवासियों के लिए लंबे समय से आवाज उठा रहे उमेश कुमार ने भी 29 अप्रैल को रात 8:00 बजे उत्तराखंड के लोगों से अपील की है कि अपनी सुविधा अनुसार एक दीया, मोमबत्ती या अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जला कर देश के अलग-अलग प्रांतों में फंसे प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों की मदद के लिए समर्थन करें। साथ ही उन्होंने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालने की भी अपील की है।पत्रकार उमेश कुमार ने इस संबंध मे एक फेसबुक लाइव भी किया है जिसे अबतक 719  दर्शक शेयर,कर चुके है और 600कमेंट आए हैं। यह मुहिम सरकारी सुस्ती पर भारी पड़ने वाली है।

मोहित डिमरी ने कहा कि उत्तराखंड से बाहर फंसे लोगों के साथ ही गांव में रह रहे परिजन थाली बजाकर अपना विरोध दर्ज करें। प्रवासियों से अनुरोध है कि इस मुहिम को आगे बढ़ाएं। जो जहां है, वह वहीं से थाली बजाते हुए सरकार से वापसी की गुहार लगाएं। साथ ही इस वीडियो को सोशल मीडिया के जरिये सरकार तक पहुँचाएं।
मंच के अध्यक्ष ने कहा कि सभी फंसे हुए प्रवासी शाम को ठीक आठ बजे दो मिनट थाली बजाते हुए सरकार से वापसी की गुहार लगाएं और इस वीडियो को सोशल मीडिया के जरिये आम लोगों तक पहुँचाएं। जितनी बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ेंगे, सरकार पर दबाव बनेगा और सरकार फंसे हुए लोगों को वापस लाने की रणनीति बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस संदेश को अधिक से अधिक फंसे हुए प्रवासियों तक पहुँचाएं, ताकि यह अभियान तेजी से फैल सके।

थाली बजाओ आंदोलन क्यों जरूरी
हजारों की संख्या में प्रवासी लोग अपने गांव लौटना चाहते हैं। प्रवासियों के पास राशन और पैसे का संकट है। साथ ही गुजरात, दिल्ली और महाराष्ट्र में फंसे प्रवासियों को कोरोना का खतरा भी है। उनकी जान खतरे में है लेकिन सरकार बेसुध है। सरकार को जगाना है, रोेज थाली बजाना है। सभी फंसे हुए प्रवासी एकजुट होकर थाली बजाओ आंदोलन से जुड़कर सरकार के कान खोलें। साथ ही अपने गांवों में भी अपने परिजनों को इस आंदोलन से जोड़ने हुए हर रोज शाम को आठ बजे थाली बजाएं।

जन अधिकार मंच का सुझाव
सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों को वापस लाकर क्वांरटीन कर सकती है। उनका रैपिड टेस्ट भी हो सकता है। रेड जोन से आने वालों को आइसोलेशन में क्वारंटीन तथा ग्रीन जोन वाले प्रवासियों को होम या सामुदायिक भवनों-स्कूलों या पंचायत भवनों में क्वारंटीन किया जा सकता है। जैसा कि अभी होता रहा है।

सरकार जनपदवार फंसे हुए लोगों की सूची तैयार करे। ताकि फंसे हुए लोगों की संख्या का सही जानकारी मिल सके। जिन राज्यों में लोग फंसे हैं, वहां की सरकार से कॉर्डिनेट करते हुए बसों का प्रबंध किया जाय।


Previous Post

पहले लॉकडाउन, फिर मौसम की मार से किसान बेहद चिंतित

Next Post

बड़ी खबर : लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी खत्म नहीं होगा इन चार जिलों का लॉकडाउन!

Next Post

बड़ी खबर : लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी खत्म नहीं होगा इन चार जिलों का लॉकडाउन!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हो रही वूमेन मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी, चार टीमों की शानदार टक्कर शुरू
  • बड़ी खबर: उत्तराखंड में उपभोक्ता आयोग बेहाल। 4 अध्यक्ष संभाल रहे 13 जिलों का काम
  • दुखद: लापता नाबालिग का शव नैनीझील से बरामद..
  • बड़ी खबर: बदरीनाथ से लौट रही 42 तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी आग।  टला बड़ा हादसा..
  • बड़ी खबर: मसूरी मालरोड पर पीआरडी जवान ने युवक को जड़ा थप्पड़। भड़के स्थानीय लोग, हुआ हंगामा..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!